Wednesday, September 27, 2023

गृह लक्ष्मी योजना के तहत 2000 रूपए महीना, 200 यूनिट फ्री बिजली-प्रियंका गांधी

कर्नाटक 16 जनवरी 2023: कर्नाटक में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी इसकी तैयारी में जुट गई है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में सोमवार को ‘ना नायकी’ सम्मेलन किया। यहां सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रैली कर भाजपा सरकार पर हमला बोला.तो वहीं उन्होंने चुनावी वादे भी किए।प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मुझे बताया गया है कि कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है. भ्रष्टाचार से 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. पीएसआई घोटाला वास्तव में शर्मनाक है. आप अपने बच्चों को शिक्षित करते हैं और यही आपको सत्ता में बैठे नेताओं से मिलता है.’

रैली में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर कई वादों का भी ऐलान किया.कांग्रेस ने कहा कि राज्य में सरकार बनने पर गृहलक्ष्मी योजना लागू की जाएगी।  गृहणियों को घर का खर्च चलाने के लिए प्रतिमाह 2000 रुपये दिया जाएगा. प्रियंका गांधी ने इसके साथ ही 200 यूनिट बिजली फ्री देने का भी वादा किया।

कर्नाटक में महिला वोटरों की संख्या करीब 50 फीसदी है। ऐसे में पार्टी महिला वोटरों को लुभाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। कर्नाटक की महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ पुष्पा अमरनाथ, पूर्व मंत्री उमाश्री और रानी सतीश ने कहा कि वे प्रियंका गांधी से मांग करेंगी कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा टिकट महिलाओं को दी जाएं। पुष्पा अमरनाथ ने कहा कि 74 विधानसभा सीटों में से 109 महिलाओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। हम पार्टी से महिलाओं के लिए कम से कम 30 सीटों की मांग करते हैं।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang