Sunday, December 10, 2023

5-Door Mahindra Thar : बहुत जल्द आने वाली है न्यू लूक के साथ 5-डोर महिंद्रा थार….जानें कब हो रहा लॉंच….

नई दिल्ली। महिंद्रा की आने वाली नई थार 5-डोर बनकर बिलकुल तैयार है, क्योंकि नए स्पाई शॉट्स से इस SUV की नई स्टाइल डिटेलिंग का पता चलता है जो प्रोडक्शन के लिए तैयार है। महिंद्रा थार 5-डोर यकीनन इस सूची में सबसे बहुप्रतीक्षित SUV है

जिसका 3 डोर वेरिएंट बाज़ार में अवलेबल है और इसके 5 डोर एडिशन के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में इस SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया  है जिसके कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे नए साल की 15 अगस्त 2024 को लॉन्च कर सकती है।

पहले भी 5 डोर थार के बारे में कई नए फीचर्स की जानकारी आ चुकी है, जिसमें एक बड़ा 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल था। लद्दाख में देखे गए टेस्टिंग मॉडल में हमें इसके नए डिजाइन की एक झलक मिलती है

जो इसे मौजूदा थार 3-डोर से काफी अलग करेगी। बिलकुल यूनिक स्लैट डिज़ाइन के साथ एक अलग फ्रंट ग्रिल है, और ग्रिल के निचले आधे हिस्से में एक होराइजेंटल डिवाइडर है, जो कि पहले कभी महिंद्रा एसयूवी पर नहीं देखा गया है।

इसके अलावा, इसमें एलईडी प्रोजेक्टर के साथ एलईडी डीआरएल हेडलैंप भी देखने को मिलेंगे, और फॉग लैंप भी एलईडी यूनिट हैं। ये डिज़ाइन डिटेल्स और बेहतर हेडलैंप सेटअप इसके प्रोडक्शन मॉडल में भी देखने को मिलेंगे।

इसमें पीछे की तरफ, टेल-लैंप डिज़ाइन में थार 3-डोर से अलग एलईडी ग्राफिक्स मिलते हैं। थार 5-डोर के लिए एक अलग अलॉय व्हील डिज़ाइन भी मिलने की उम्मीद है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang