Thursday, September 21, 2023

छत्तीसगढ़ : बाघ की खाल के साथ दबोचे गए 5 पुलिसकर्मी और 3 स्वास्थ्य कर्मचारी, खुलासे से मचा हड़कंप

जगदलपुर : नक्सल प्रभावित जगलपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बाघ की खाल के साथ 5 पुलिसकर्मी और 3 स्वास्थ्य कर्मचारी को दबोचा है। तड़के सभी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इधर इस खुलासे से हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाघ की खाल की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के बाद अलर्ट हुई पुलिस की टीम ने मामले की जांच की। वहीं आज सुबह 5 पुलिसकर्मी और 3 स्वास्थ्य कर्मचारी को रंगे हाथों दबोचा।

पुलिस सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आशंका जताई है ​कि आरोपी बीजापुर से बाघ के शिकार के बाद खाल लाए हुए होंगे। ​फिलहाल पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही मीडिया को बयान देगी।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang