Friday, March 29, 2024

68 साल के हैवान ने 101 महिलाओं का किया रेप, मोर्चरी में 23 शवों को भी नहीं छोड़ा

इंग्लैंड 4 नवंबर 2022: डबल मर्डर के मामले में सजायाफ्ता एक दोषी पर कई महिलाओं के शवों के साथ यौन शोषण के आरोप साबित हुए हैं। यह मामला इंग्लैंड के कैंट इलाके के टनब्रिज वेल्स का है।

जहां डेविड फुलर नाम के अपराधी ने दो महिलाओं को उनकी

मौत होने तक पीटा था। अब आरोपी पर 23 महिलाओं के शवों के साथ यौन शोषण का आरोप सिद्ध हुआ है। दोषी डेविड ने 13 साल में 23 अलग-अलग महिलाओं की लाशों के साथ यौन संबंध बनाए थे। यह सुनवाई क्रोयडोन क्राउन कोर्ट में गुरुवार को की गई है।

डेविड ने खुद इस बात को स्वीकार किया है। 68 साल के डेविड ने कोर्ट में स्वीकार किया है कि उसने 12 बार मृत महिलाओं के शवों में सेक्सुअल पेनीट्रेशन किया है और 4 बार एक्सट्रीम पोर्नोग्राफी पजेशन किया गया है। यह मामला 2007 से 2020 के बीच का है। कोर्ट ने उसे इन सभी मामलों में दोषी करार दिया है।

दो बार मिल चुकी उम्रकैद

फुलर को इससे पहले दिसंबर 2021 में दो महिलाओं को बेरहमी से पीट-पीट करने मारने के मामले में दो उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 1987 में डेविड ने दो महिलाओं वैंडी नेल और कैरोलीन पियर्स को यौन शोषण करने से पहले बुरी तरह से पीटा था और बाद में गला घोंट कर उनकी हत्या कर दी थी। यह दोनौं ही हमले अलग-अलग किए गए थे। यह केंट एरिया के टनब्रिज वेल्स में किए गए थे।

78 शवों से यौन शोषण का पहले से दोषी

2008 से 2020 के बीच डेविड पर 78 महिलाओं के शवों के साथ यौन शोषण करने के आरोप में भी दोषी पाया गया था। इस दौरान उसे उम्रकैद के बराबर ही 12 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। गुरुवार को फुलर वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में मौजूद हुआ था। यहां पर जस्टिस चीमा ग्रब ने फुलर से कहा, उसे कोर्ट में लाया जाए जब वह उसे सजा सुनाएंगी। 5 दिसंबर शुरु हो रहे हफ्ते में सजा सुनाई जाएगी। जज ने कहा कि उसे ओल्ड बेली में सजा सुनाई जा सकती है।

पीड़ितों के बयान हो रहे तैयार

अभियोजक माइकल बिसग्रोव ने कहा कि पीड़िता के निजी बयान तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, पीड़ितों के परिवार के कई सदस्य हैं जो किसी न किसी रूप में अदालत में उपस्थित होना चाहते हैं। जिनमें से कुछ जो अपने पीड़ित के व्यक्तिगत बयानों को अदालत में पढ़ना चाहेंगे। फुलर ने इस घिनौने कृत्य की वीडियो भी बनाई जव वह लाशों के साथ यौन शोषण कर रहा था। यह कृत्य उसने केंट, ससेक्स हॉस्पिटल और टनब्रिज वेल्स हॉस्पिटल में किया था।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang