Sunday, December 10, 2023

कस्टम मिलिंग के लिए लगभग 105 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

किसानों से इस खरीफ सीजन में 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की हुई है खरीदी
रायपुर, 10 मार्च 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की कुशल प्रबंधन के कारण अब तक कस्टम मिलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव निरंतर जारी है। कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव अंतिम चरण में है। अब तक लगभग 105 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है, जबकि लगभग 107 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी कर दिया गया है। किसानों से समर्थन मूल्य पर इस वर्ष 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की सफलतापूर्वक खरीदी की गई है।

लगभग 107 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए सीधे उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव शुरू किया गया था, जिसके चलते राज्य सरकार को परिवहन व्यय में काफी कमी आयी है। इसके साथ ही धान खरीदी के बाद धान उठाव की लंबी प्रक्रिया से भी निजात मिली है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 23 लाख 42 हजार से अधिक किसानों से 31 जनवरी 2023 तक 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। किसानों को धान खरीदी के एवज में 22 हजार 67 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang