Thursday, March 30, 2023

केंद्र सरकार की सह पर LIC को डुबोया अडानी ने : मंत्री कवासी लखमा

रायपुर 19 फरवरी 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी चल रही है। जिसको लेकर पंडाल समिति की बैठक की गई। जिसके बाद मंत्री लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, महाधिवेशन में 2024 के लोकसभा चुनाव की बात भी होगी और 2024 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री भी बनेंगे। इतना ही नहीं मंत्री लखमा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव के बयान को लेकर पलटवार किया है। मंत्री लखमा ने कहा, अरुण साव यह बताएं कि, केंद्र सरकार ने 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ?

आगे उन्होंने कहा, 15-15 लाख कितने लोगों के खाते में आए। हमारी सरकार ने जो वादा किया था, वह पूरी तरीके से निभा रही है। केंद्र सरकार की सह पर अडानी ने तो lic को भी डुबा दिया। प्रधानमंत्री अडानी पर क्यों बात नहीं कर रहे हैं। प्रवीण तोगड़िया के छत्तीसगढ़ दौरे और हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान पर लखमा ने कहा, छत्तीसगढ़ आए हैं उनका स्वागत है। लेकिन वे यह तो बताएं कि, उनकी केंद्र की सरकार में कितनी पूछ-परख है। उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है। आएंगे घूमकर चले जाएंगे।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang