Wednesday, April 17, 2024

अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 35% तक गिरा,रिकवरी के बाद भी 11% नीचे, संसद में दूसरे दिन हंगामा

नई दिल्ली 2 फरवरी 2023: अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद से बाजार तक हलचल मची हुई है। विपक्ष अडाणी ग्रुप पर लग रहे आरोपों की जांच की मांग पर अड़ गया है। संसद में शुक्रवार को भी हंगामा हुआ। इसके चलते कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) या सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में कमेटी बनाने की मांग कर रहा है।

इस बीच जैसे ही खबर आई कि अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस के सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से अडाणी एंटरप्राइजेज को बाहर कर दिया है, वैसे ही कंपनी के शेयरों में आज सुबह 35% तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर 12:30 बजे तक शेयर्स रिकवर होकर 11% की गिरावट पर हैं। एक शेयर की कीमत 14,00 रुपए के करीब पहुंच गई है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले एक शेयर का भाव 3,500 रुपए के करीब था। इस तरह कंपनी का शेयर 9 दिन में 70% गिरा गया है।

इस मामले में आज के बड़े अपडेट

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अडाणी ग्रुप के मामले से सरकार का कोई लेना देना नहीं है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा प्राथमिकता रहती है। विपक्ष पास कोई और मुद्दा नहीं है।
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा है कि हम अडानी ग्रुप की कंपनियों के कैश फ्लो पर नजर बनाए हुए हैं। अभी उनकी रेटिंग पर कोई तत्काल प्रभाव नहीं पड़ा है। हमारी नजर बनी हुई है। अडानी ग्रुप की 8 कंपनियों को फिच रेटिंग मिली है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद परिसर में इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों की मीटिंग बुलाई। इसमें कांग्रेस, TMC, आम आदमी पार्टी (AAP), सपा, DMK, जनता दल और लेफ्ट समेत 13 पार्टियां शामिल हुईं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 6 फरवरी को देशभर के जिलों में स्थित LIC और SBI कार्यालयों के सामने विरोध-प्रदर्शन करेंगे। विपक्षी नेताओं का कहना है कि शेयर बाजार का यह अमृतकाल का सबसे बड़ा महाघोटाला है।

बांग्लादेश-अडाणी के बीच 2017 में हुई थी डील

बांग्लादेश सरकार ने अडाणी ग्रुप के साथ एनर्जी सेक्टर में डील में संशोधन की मांग की है। बांग्लादेश सरकार का कहना है कि बिजली की कीमतें ज्यादा हैं, इन्हें कम किया जाना चाहिए।

बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड ने गुरुवार को अडाणी पावर को चिट्‌ठी लिखी है। इसमें बिजली खरीदी की कीमतों में बदलाव करने की मांग की है। BPDC का कहना है कि उसे महंगी दर पर बिजली मिल रही है। BPDC ने नवंबर 2017 में 25 साल के लिए 1496 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए अडाणी पावर से डील की थी।

पहले जानिए, अडाणी और उनकी कंपनियों पर क्या असर पड़ रहा है

अमीरों की लिस्ट में 22वें स्थान पर खिसके: शेयरों में भारी गिरावट के बाद गौतम अडाणी की नेटवर्थ 55 बिलियन डॉलर हो गई है। पिछले साल ये 150 बिलियन डॉलर के करीब थी। शुक्रवार को जारी हुई फोर्ब्स की अमीरों की रियल टाइम लिस्ट में अडाणी 22वें स्थान पर आ गए हैं। 27 फरवरी के पहले अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे और एशिया में पहले नंबर पर थे।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang