Friday, April 19, 2024

अमित शाह के दौरे से कार्यकर्ताओं में बना उत्साह का वातावरण : रमन सिंह

रायपुर 8 जनवरी 2023: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को शानदार बताया। और कहा – गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण बना। अमित शाह ने कोरबा लोकसभा और सभी विधानसभा जीतने का मंत्र दिया। 2023 और 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मुद्दे चिन्हांकित किए गए। DMF फंड के दुरुपयोग, जल जीवन मिशन, पीएम आवास समेत अन्य मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश आए थे।

डॉ. रमन सिंह ने भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को लेकर कहा कि, बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहेंगे। आज पदाधिकारी बूथ और शक्ति केंद्रों में बैठक लेंगे। शाम को कोर ग्रुप की बैठक होगी। वहीं कल दिनभर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठकें होंगी। बैठक में सरकार को घेरने रणनीति बनाई जाएगी। संगठन की ओर से चलाए जा रहे लोकसभा प्रवास, पीएम आवास के मुद्दे पर चल रहे आंदोलन अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा होगी।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang