रायपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आज अवंति विहार स्थित एटीएम चौक का नामकरण अटल चौक के नाम से अवंतीबिहार व्यापारी संघ द्वारा किया गया उक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि आज अटल चौक के चारों ओर बोर्ड लगाकर एवं चबूतरे पर अटल जी की तस्वीर लगाकर माल्यार्पण किया गया जिसमें व्यापारी संघ के सभी सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयंती पटेल प्रदेश मंत्री किशोर महानंद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव अग्रवाल जिला महामंत्री रमेश ठाकुर वार्ड पार्षद सीमा साहू ममता साहू मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर किशोर नायक वासुदेव ज्योतवानी रामलाल साहू संतोष साहू हरीश ठाकुर मिनी पांडे गायत्री नौरंगे जितेंद्र नाग रविंद्र चौहान अखिल चटर्जी पुस पा पटेल संजय नागर संजय शाह अर्चना शुक्ला दीपक वर्मा रामवतार वर्मा शामिल हुए।