Saturday, April 20, 2024

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंची शलिग्राम की शिला, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या:  अयोध्या के राम मंदिर में इस्तेमाल होने वाले दो शालिग्राम पत्थर राम की नगरी  पहुंच चुके हैं। बता दें कि इन शालिग्राम शिलाओं से भगवान राम  की मूर्ति बनाई जाएगी। रामनगरी में बन रहे इस मंदिर  में भगवान राम की मूर्ति को पवित्र शालिग्राम पर उकेरा जाएगा। इसके लिए नेपाल की बड़ी गंडक नदी से निकाली गई शालिग्राम शिलाखंड को बिहार के रास्ते से अयोध्या लाया गया है। जनकपुर के जटही बॉर्डर से शुरू हुई यात्रा 1 फरवरी को अयोध्या पहुंची। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली शालिग्राम शिला का राम नगरी में भव्य अभिनंदन किया गया। हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात करीब 9 बजे जैसे ही शालिग्राम यात्रा पहुँची फिजाओं में जय श्री राम गूंजने लगा। लोगों ने पुष्प वर्षा की तो जमकर आतिशबाजी भी हुई है।भगवान राम की नगरी में शिला के स्वागत के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी काफी देर तक इंतजार करते रहे।

 

नेपाल की पवित्र काली गंडकी नदी से ये पत्थर निकाले गए हैं। अभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिला को 26 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान यह बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में कुशीनगर और गोरखपुर होते हुए बुधवार को अयोध्या पहुंची है।

नेपाल की शालिग्रामी नदी से निकाले गए दो बड़े पत्थरों को दो बड़े ट्रकों पर लादकर भारत लाया गया। इस दौरान वह बिहार के गोपालगंज, मधुबनी, दरभंगा के साथ उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और गोरखपुर से होते हुए अयोध्या पहुंची।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang