Saturday, September 30, 2023

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भिलाई आना पक्का, दया सिंह ने मैहर मंदिर में मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, 22 से 24 सितंबर तक लगेगा दरबार, होगी हनुमंत कथा

भिलाई। बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भिलाई आना तय हो गया है। भिलाई में उनका दरबार लगेगा। 22 सितंबर से 24 सितंबर तक हनुमंत कथा का आयोजन होगा। आज इस बात की पुष्टि हो गई है। क्योंकि आयोजक बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने मैहर मंदिर में पंडित धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया है। दया सिंह जी ने बताया कि, आयोजन की तैयारी पूरी हो गई है। पंडाल से लेकर सभी जरूरी संसाधन की तैयारी चल रही है। आयोजन में किसी प्रकार की शंका नहीं है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीजी आ रहे हैं।
दया सिंह ने बताया कि, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में लाखों लोग पहुचेंगे। जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में यह आयोजन होगा। दया सिंह जी ने बताया कि सुबह से दोपहर तक बाबा का दरबार लगेगा. दोपहर से शाम तक हनुमंत कथा होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह जी ने बताया कि आयोजन को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो गई है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भिलाई को वक्त दे दिए हैं औ अर्जी स्वीकार कर ली गई है। पंडितजी से इस बारे में चर्चा हो गई है। तैयारी की समीक्षा भी बागेश्वर सरकार धाम ने कर लिया है। जिस तरह देश में भगवा धारी का झंडा लहरा रहे हैं इसी प्रकार भिलाई में भी भगवा ध्वज का परचम लहराएगा‌।
spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang