Bank Holidays in November: अगले महीने यानी नवंबर में पूरे 15 दिन देश की बैंकों में कामकाज नहीं होगा. 2 शनिवार और 4 रविवार के चलते कुल 6 दिनों तक बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 9 दिनों तक विभिन्न त्योहारों के चलते भी नवंबर में बैंक बंद रहेंगे.
11 और 12 नवंबर को दूसरे शनिवार और रविवार को और 25 और 26 नवंबर को चौथे शनिवार रविवार को देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
इसके बाद 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के चलते कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपके बैंक से संबंधित जरूरी काम हैं तो उन्हें समय रहते निपटा लें वरना आपके काम अटक सकते हैं.
नवंबर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
- 1 नवंबर कन्नड राज्योत्स्व, कुट और करवा चौथ
- 5 नवंबर रविवार
- 10 नवंबर वंगाला महोत्स्व
- 11 नवंबर दूसरा शनिवार
- 12 नवंबर रविवार
- 13 नवंबर गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा, दिवाली/दिवाली (बाली प्रतिपदा)
- 14 नवंबर दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा
- 15 नवंबर भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगोल चकौबा/भ्रातृ द्वितीया
- 19 नवंबर रविवार
20 नवंबर छठ - 23 नवंबर सेंग कुट स्नेम/ इगास बग्वाल
- 25 नवंबर चौथा शनिवार
- 26 नवंबर रविवार
- 27 नवंबर गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/ रहस पूर्णिमा
- 30 नवंबर कनकदास जयंती