Thursday, March 28, 2024

बाबा महाकाल की नगरी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

इंदौर 29 नवम्बर 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची। यहां 101 बटुको ने 23 क्विंटल फूल और मंत्र उच्चारण कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत किया। निनोरा गांव में विश्राम के बाद राहुल गांधी दोपहर को महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद सामाजिक न्याय परिसर में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं रात्रि विश्राम ग्राम सुरासा में होगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 3570 किलोमीटर की पैदल भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है। यह यात्रा कई राज्यों को पार करते हुए इन दिनों मध्य प्रदेश में है। कल यात्रा इंदौर में थी जो आज सुबह 6 बजे उज्जैन के लिए रवाना हुई और करीब 8 उज्जैन सीमा में प्रवेश कर गई। राहुल गांधी हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ इंदौर रोड स्थित ग्राम निनोरा पहुंचे यहां उन्होंने नाश्ता किया और नेताओं से मिले।

यात्रा के उज्जैन पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। राहुल गांधी दोपहर को तपोभूमि स्थित जैन तीर्थ में आचार्य प्रज्ञा सागर जी से भेंट करेंगे और महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके बाद आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में होने वाली सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे। बता दें कि राहुल गांधी सभा के बाद पैदल आगर की ओर रवाना होंगे और ग्राम सुरासा में रात्रि विश्राम करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी 30 नवंबर को पूरे दिन उज्जैन में रहेंगे और 1 दिसंबर को आगे की यात्रा शुरू करेंगे। आज सुबह उज्जैन की सीमा में पहुंचे राहुल गांधी की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। उनकी सुरक्षा में हजारों पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है और लगातार इस यात्रा में हजारों लोग राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाते नजर आ रहे हैं। आज यात्रा सांवेर विधानसभा से होते हुए उज्जैन के निनोरा पहुंची। जहां पर राहुल गांधी ने विश्राम किया। अब राहुल गांधी जैन तपोभूमि के दर्शन करने के बाद 4 बजे बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे और मंदिर में पूजन अर्चन करेंगे।

सांवेर विधानसभा से रवाना होने के बाद उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। स्वागत में उज्जैन के निनोरा पर 101 बटुको ने मंत्र उच्चारण करते 23 क्विंटल फूलों से राहुल गांधी का स्वागत किया। मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी कभी बुलेट पर तो कभी साइकिल की सवारी करते नजर आए।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang