Friday, April 19, 2024

आज से 8 दिन तक भिलाई सुपेला चौक रहेगा बंद:निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का लोड टेस्टिंग के चलते लिया निर्णय

NH 53 में बन रहे सुपेला फ्लाई ओवर ब्रिज को शुरू करने की डेट लाइन निर्माण एजेंसी ने तय कर दी है। 31 मार्च 2023 तक इस ब्रिज को शुरू करना है। एजेंसी अब ब्रिज का लोड टेस्टिंग करने जा रही है। इसके चलते जिला प्रशासन ने गदा चौक से आकाश गंगा की तरफ जाने वाले मार्ग को 11 मार्च से 18 मार्च तक 8 दिन के लिए बंद कर दिया है।

फ्लाई ओवर के निर्माण की स्थिति और निर्माण एजेंसी से डेट लाइन तय करने के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा शुक्रवार को सुपेला चौक पहुंचे। उन्होंने ब्रिज के ऊपर से लेकर नीचे तक के सभी निर्माण को देखा। इसके बाद कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से पूछा कि वो उन्हें लिखित में दें कि, वो चारों फ्लाईओवर ब्रिज को कब तक शुरू कर देंगे। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि वो सुपेला ओवर ब्रिज को 31 मार्च तक कंप्लीट कर लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अन्य ब्रिज की डेट भी कलेक्टर को लिखित में दी।

जगमगाती रोशनी और सुंदर गार्डनिंग से सजेगा फ्लाईओवर
कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण में जन सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। ब्रिज के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही हर स्पान में अलग तरह के पौधे लगाए जाएंगे। इससे ब्रिज के नीचे की खूबसूरती देखते बनेगी। साथ ही यहां लाइटिंग भी शानदार होगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मीणा ने कहा यहां दुर्घटना की आशंका बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। सभी जगह जरूरी संकेतक और सूचक बोर्ड लगाए जाएं। फ्लाई ओवर में जिन जगहों पर बिजली की व्यवस्था नहीं है वहां बिजली व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने देखा की दो ब्रिज के बीच में दो से तीन फिट का गैप है। कलेक्टर ने कहा कि कोई ब्रिज के ऊपर चढ़कर यहां से कूद सकता है। शराब पीकर कांच की बोतल फेंक सकता है। इसलिए इस गैप को भी उन्होंने बंद करने के निर्देश दिए।

जानिए कब शुरू होंगे ये ब्रिज

सुपेला फ्लाई ओवर- 31 मार्च 2023 तक
पावर हाउस फ्लाई ओवर- 31 मई 2023 तक
ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाई ओवर- 15 जुलाई 2023 तक

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang