नई दिल्ली। बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगा हैं नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित करने का आरोप हैअसल मे सेक्टर 51 सैफरन वेंडिंग विला में रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम जॉइंट रेड की। रेड के दौरान जहरीले सांपों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफास किया गया। पकड़े गए तस्करों में बिग बॉस फेम एल्विश यादव का भी नाम शामिल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी कराने का आरोप है। इस पार्टी में प्रतिबंधित सांपों और विदेशी लड़कियों की एंट्री होती थी। पुलिस ने एल्विश के गैंग में शामिल 6 लोगों को धर दबोचा है।
फिलहाल एल्विश यादव अभी मामले में फरार चल रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 जहरीले सांप बरामद किए हैं। इतना ही नहीं आरोपियों के पास से 20 से 25 ML नशीला जहर भी बरामद किया गया है।एल्विश यादव समेत 6 नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह गैंग पार्टियों में सांपों के जहर सप्लाई करने के लिए मोटी रकम वसूलते थे। वन विभाग ने वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।