Wednesday, March 22, 2023

भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष ने जारी की कार्यकारिणी की सूची, लंबे समय से था लोगों को इंतजार

भिलाई 3 फरवरी 2023: भाजपा भिलाई के जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने अपनी कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष ने पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मौका दिया है।

बृजेश बिचपुरिया ने भास्कर से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने पूरी सूची भाजपा के विरिष्ठ पदाधिकारियों से रायशुमारी करने के बाद तैयार की है। वो खुद भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और एक बार के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने उनके ऊपर फिर से ये अहम जिम्मेदारी दी है। इसलिए उन्होंने भी पार्टी के वफादार और पुराने कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।

नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी शिव सागर मिश्रा, राम कुमार राणा, मितिला खिचरिया, रेखराम बंछोर, मनीष अग्रवाल, अमर सोनकर और महेश वर्मा को दी गई है। इसी तरह महामंत्री योगेंद्र सिंह और प्रेमलाल साहू को बनाया गया है। इस कार्यकारिणी में इस बार अलग-अलग प्रकोष्ठों को शामिल किया गया है। इसमें शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी पेशे से शिक्षक और भाजपा कार्यकर्ता जेपी घनघोरकर को दी गई है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष सहित 53 लोगों की कार्यकारिणी में किसे क्या जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए सूची देखें।

जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची
जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची
जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची
जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची
जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची
spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang