Saturday, June 3, 2023

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू…9 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर होगा मंथन

नई दिल्ली, 16 जनवरी 2023 : भारतीय जनता पार्टी ने 2023 में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो रही है। यह मंगलवार यानी 17 जनवरी तक चलेगी। मीटिंग शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद मार्ग से NDMC कन्वेंशन सेंटर तक करीब 15 मिनट रोड शो किया। इसके बाद वे कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे।

कार्यकारिणी की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सभी महासचिव, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी भी शामिल हुए। इससे पहले भाजपा हेडक्वार्टर में सोमवार सुबह नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी।

रायपुर के स्टेडियम में बैठकर भारत-न्यूजीलैंड मैच का मजा ले सकेंगे छात्र… आइए जानते हैं किस तरह की हैं व्यवस्था?

रोड शो के बाद कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। इसमें 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव की स्ट्रैटजी बनाई जाएगी। यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसके महज हफ्तेभर बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। हालांकि, लोकसभा चुनाव में करीब सालभर का ही वक्त बचा है, इसलिए ज्यादा संभावना इस बात की है कि नड्डा को 2024 तक का एक्सटेंशन दिया जा सकता है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang