Sunday, December 3, 2023

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक : PM की लीडरशिप में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी इकोनॉमी बना-धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली, 17 जनवरी 2023 : दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। आज बैठक में सामाजिक-आर्थिक प्रस्ताव पेश किया गया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की गई। प्रस्ताव में कहा गया कि उनकी नीतियों की वजह से भारत दुनिया की पांच बड़ी इकोनॉमी में शामिल हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने किया कार्यकारिणी की घोषणा,नटवर ताम्रकार बने जिला उपाध्यक्ष सरोज गुट का सफाया

आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने पर मुहर लग सकती है। इसके बाद शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। मोदी की स्पीच को मार्गदर्शन वक्तव्य कहा गया है। इसके बाद दो दिन की यह मीटिंग खत्म हो जाएगी।

पहले दिन यानी सोमवार की मीटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद मार्ग के पटेल चौक से लेकर NDMC कन्वेंशन सेंटर तक 15 मिनट का रोड शो किया। इसके बाद मोदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि PM ने हर कमजोर बूथ पर मजबूती से काम करने को कहा है। देशभर में ऐसे 72 हजार बूथ की पहचान की गई है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang