Friday, March 29, 2024

जलता हुआ पुतला लेकर भागे भाजपाई,बुझाने दौड़ा जवान मुंह के बल नीचे गिरा

बस्तर 24 नवम्बर 2022: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगाने के बाद जलते पुतले को लेकर दौड़ लगाई। आग बुझाने पुलिस जवान पीछे भागे। एक जवान मुंह के बल नीचे गिर गया। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर भनुप्रतापपुर उपचुनाव में खड़े हुए भाजपा प्रत्याशी को बदनाम करने का आरोप लगा जमकर नारेबाजी भी की।

दरअसल, बुधवार को जिले के भानपुरी में भाजपा के कार्यकर्ता पुतला दहन करने इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को बदनाम कर रही है। मोहन मरकाम भी उन पर झूठा आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं। यह कांग्रेस का राजनीतिक षड़तंत्र है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, सरकार भनुप्रतापपुर की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन, जनता भी सरकार की सच्चाई जानती है। कांग्रेस के इस राजनीतिक षड़यंत्र का चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा।

इधर, भाजपा नेता केदार कश्यप ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस सरकार से भरोसा उठ गया है। सरकार की वादा खिलाफी से जनता त्रस्त हो गई है। सरकार के मंत्री और कांग्रेस के विधायकों से जनता अब 4 साल बाद जवाब मांग रही है तो वे जवाब देने की बजाय उन्हें गुमराह कर रहे हैं। जनता पर भड़क रहे हैं। जनता का अपमान कर रहे हैं। इसका खामियाजा कांग्रेस को अब आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

भानपुरी में ऐसे किया पुतला दहन

दरअसल, जवानों की तैनाती के बीच कार्यकर्ता पुतला दहन नहीं कर पा रहे थे। फिर कुछ कार्यकर्ता थोड़ी दूर जाकर दूसरा पुतला लेकर आए और उसपर आग लगा दी। यह देख जवानों ने भी आग बुझाने दौड़ लगाई। कार्यकर्ता भी जलते पुतले को लेकर दौड़ने लगे। इस बीच एक जवान आग बुझाने की कोशिश करता जमीन पर मुंह के बल नीचे गिर गया। हालांकि, फिर उठकर उसने आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच कार्यकर्ताओं और जवानों के बीच थोड़ी झूमाझटकी भी हुई।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang