Friday, March 29, 2024

10 वोट पाकर भाजपा ने बचाई कुर्सी, नगर पंचायत में BJP का कब्जा, कांग्रेस पार्षद ने की क्रॉस वोटिंग

बालोद 29 नवम्बर 2022: जिले के गुंडरदेही नगर पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पार्षद व कांग्रेस पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार की दोपहर वोटिंग की गई। इसमें भाजपा ने 10 वोट और कांग्रेस ने 5 वोट हासिल किए। यहां वर्तमान में भाजपा के 9 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं। भाजपा को क्राॅस वोटिंग का फायदा मिला।

बता दें कि नगर पंचायत में भाजपा और कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे, 10 वोट पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर ने अपनी कुर्सी बचा ली। इसके बाद दिनभर राजनीतिक गलियारों में यह बात चर्चा का विषय बना रहा कि बीजेपी को कांग्रेस का भी वोट मिल गया।

इस अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा ने 10 वोट और कांग्रेस ने 5 वोट हासिल किए। यहां वर्तमान में भाजपा के 9 पार्षद हैं और कांग्रेस के 6 इस जीत के बाद बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने कहा कांग्रेस के झूठे दावों का पोल नतीजों ने खोल दी। षडयंत्र पूर्वक ये अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था इस वजह से खुद कांग्रेस के लोगों ने ही उनका साथ नहीं दिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

जीत का जश्न मनाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। साथ ही नगर भ्रमण कर खुशी जाहिर की। पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजेंद्र कुमार ने कहा कि हमारी जीत तय थी। हमारे भाजपा पार्षदों को कुछ कांग्रेसियों ने बहकाया था और अविश्वास प्रस्ताव लाया, जिसके बाद उन्हें समझाया गया तो सभी लोग समझ गए और पुनः जब फ्लोर टेस्ट हुआ तो हमने बहुमत हासिल किया। कांग्रेस का भी मत हमें मिला है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang