Thursday, March 28, 2024

BJP का मिशन 2023, आज रमन सिंह की जनसभा, प्रदेश के सभी बूथों को सशक्त बनाने लिया संकल्प

बिलासपुर 3 फरवरी 2023: भाजपा ने मिशन 2023 के लिए कमर कस लिया है। पार्टी पदाधिकारी व नेता जहां बैठकें ले रहे हैं। वहीं, जनसभा कर विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने लगातार कोशिश में जुट गए हैं। बिलासपुर जिले की कमान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को दिया गया है। यही वजह है कि पिछले एक माह के भीतर यहां उनका तीसरा दौरा है। इस दौरान वे जनसभा को संबोधित कर सरकार की खामियों को उजागर कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर संगठनात्मक बैठक के बहाने पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे हैं। गुरुवार को जिला कार्य समिति की बैठक में नेताओं ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव को महज 240 दिन बचे हैं। ऐसे में एक-एक कार्यकर्ता को शक्ति केंद्र और बूथ लेवल पर तैयारी करना है।

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को बेलतरा विधानसभा के ग्राम रानीगांव में हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के 240 दिन हमारे हाथ में है। हमे एक-एक दिन का कलैंडर तैयार करना है और जो भी जवाबदारी संगठन से दी जा रही है उसे हर हाल में पूरा करना है। शक्ति केन्द्रों एवं मतदान केन्द्रों को हमें सशक्त बनाना है। शक्ति केन्द्र से लेकर बूथ स्तर तक की बैठक आयोजित करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ आमजनों के बीच पूरी तरह गिर गया है,। राज्य में भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, डकैती, अपराध में काफी बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस ने जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले के प्रत्येक विधानसभा को हमें जीतना है इसलिए अभी से तैयारी करना है।

पूर्व मंत्री अमर बोले- जन-जन तक पहुंचाएं केंद्र की योजनाएं

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार का जो केन्द्रीय बजट आया है, इस बजट की सकरात्मक प्रतिक्रिया सभी जगह सुनने को मिली है। हमें सरल भाषा में आम जनता को भी बजट को बताना है। बजट में सभी वर्गो को समाहित किया गया है। युवा, महिला, व्यापारी, किसान सभी का इस बजट के प्रति सकरात्मक विचार आए हैं। केन्द्र सरकार एक-एक व्यक्ति के लिए सोच रही है। गांव की अर्थव्यवस्था में और वृद्धि हो इसके लिए इस बजट में कुछ न कुछ सभी के लिए किया गया है, जिससे गांव, गरीब और अन्नदाता किसान सभी में परिर्वतन आएगा। मेडिकल कॉलेजों में रिसर्च सेंटर खुलेगा, जिससे देश में नई क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के एक-एक कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

सरकार ने छीन लिया गरीबों का हक, वार्ड से लेकर राजधानी तक होगा आंदोलन

बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत हर ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें आमजनों को बताया जा रहा है कि केन्द्र सरकार से स्वीकृत आवास को राज्य की कांग्रेस सरकार ने रोक रखा है। इसे लेकर पंचायत, वार्ड, विधानसभा स्तर व जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन होना है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजनों को तैयार रहना है। बैठक को विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष कृष्णमूर्ति बांधी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, जिला संगठन सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने जिला कार्यसमिति की बैठक में स्वागत भाषण दिया। बैठक में जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूजा विधानी, राजेश त्रिवेदी, गुलशन ऋषि, प्रदीप नामदेव, किशोर राय, रूक्मणी कौशिक, जीवन पाण्डेय, रामप्यारी यादव, तिलकराम साहू, रामू साहू, एसकुमार मनहर, राकेश चंद्राकर, राजेश सूर्यवंशी, सुनीता मानिकपुरी, संजीव पाण्डेय, जयश्री चौकसे, कृष्ण कुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक महीने में पूर्व सीएम डॉ. रमन की तीसरा दौरा

इधर, लोकसभा प्रवास कार्यक्रम अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शुक्रवार को बिलासपुर में रहेंगे। इससे पहले उन्होंने दिसंबर में तीन-तीन दिन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही पीएम आवास योजना से वंचित और लाभ लेने वाले हितग्राही से मुलाकात की। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर में भोजन भी किया। इसी कड़ी में उनका अगला कार्यक्रम होगा और वे एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शुक्रवार दोपहर तीन बजे कन्या शाला सरकंडा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान नए युवाओं को भाजपा का गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाएंगे। पार्षद श्याम साहू ने उत्तर मंडल सरकंडा में निवासरत समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों, पार्षद, बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को इस सभा में उपस्थित होने की अपील की है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang