रायपुर : देश में कोरोना के कारण आर्थिक संकट के बावजूद हमारे छत्तीसगढ़ में इस वर्ष भी धनतेरस और दीपावली के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा उछाल आया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दीपावली के दौरान प्रदेश में वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, व्यवसायिक टेªक्टर की खरीदी बढ़ी है। साथ ही व्यक्तिगत उपयोग के वाहनों मोटर सायकल, माल वाहक वाहनों की खरीदी में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है।
परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2021 में दीपावली के दौरान 2 से 6 नवम्बर के बीच 13 हजार 706 वाहनों की खरीदी हुई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 12 से 16 नवम्बर के दौरान 11 हजार 697 वाहनों की खरीदी हुई थी। दीपावली के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीदे गए वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
प्रदेश में वर्ष 2021 में दीपावली के दौरान 607 कृषि कार्य में उपयोग में लाए जाने वाले ट्रेक्टरों की खरीदी की गई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 242 ट्रेक्टरों की खरीदी की गई थी। इसी प्रकार वर्ष 2021 में 9 हार्वेस्टरों और 18 कमर्शियल ट्रेक्टरों की खरीदी हुई, जबकि पिछले वर्ष मात्र 01 हार्वेस्टर और 7 कमर्शियल ट्रेक्टरों की खरीदी हुई थी। इसी तरह वर्ष 2021 में 11 हजार 313 मोटर सायकल और स्कूटरों, 153 मोपेड की खरीदी हुई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 9 हजार 223 मोटर सायकल और स्कूटरों, 31 मोपेड वाहनों की खरीदी हुई थी। इसी तरह वर्ष 2021 में निजी उपयोग के लिए 13 ओमनी बस, 11 मैक्सी कैब, 10 मोटर कैब, 19 ई-रिक्शा, 05 ई-रिक्शा विथ कार्ड की खरीदी हुई। पिछले वर्ष 07 ओमनी बस, 01 मैक्सी कैब, 8 मोटर कैब, 13 ई-रिक्शा और 29 ई-रिक्शा विथ कार्ड की खरीदी की गई थी। इसके साथ ही साथ इस वर्ष 2021 में 1370 कार, 140 गुडस् कैरियर वाहन, 23 एक्सेवेटर की खरीदी की गई है।
बधाई छत्तीसगढ़!
आप सबको बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस वर्ष भी धनतेरस और दीपावली के दौरान प्रदेश में ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा उछाल दर्ज किया गया है।पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दीपावली के दौरान प्रदेश में वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 1/2
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 12, 2021
मैं हमेशा कहता रहा हूँ कि यदि जनता की जेब में पैसा डालेंगे तो वह लौटकर बाज़ार में ही आएगा।
यही कारण है कि हमारा छत्तीसगढ़ आज मंदी से अछूता है। आज किसान, मज़दूर, पशुपालक सहित आम जनता लाभान्वित है, इसीलिए बाज़ार गुलज़ार हैं और व्यापारी भी खुश हैं। 2/2
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 12, 2021