राजनीति
CG में बीजेपी के पूर्व मंत्री मूणत समेत 500 कार्यकर्ता गिरफ्तार, विधानसभा घेराव के लिए निकले थे; DSP से भिड़े प्रदर्शनकारी


रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव किया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, भाजपा जिला और प्रदेश संगठन स्तर के तमाम नेता शामिल हुए। बड़ी तादाद में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी सड़क पर सियासी हंगामा करते दिखे।
मंगलवार की दोपहर सभी कार्यकर्ता और नेता पंडरी मेन रोड के पास जीवन बीमा कार्यालय के करीब जमा हुए। ये सभी प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर विरोध जताने विधानसभा घेराव करने निकले थे। पुलिस ने पहले से ही कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही भाजपा के नेता विधानसभा का घेराव करने आगे बढ़े। पुलिस के साथ झूमाझटकी शुरू हो गई। धक्का-मुक्की करते हुए नेता आगे बढ़े। 12 फीट ऊंचे बैरिकेड को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया, बैरिकेड पर जा चढ़े।
सड़क पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी नारेबाजी कर रहे थे। समर्थकों के साथ मौजूद इन नेताओं ने विधानसभा की तरफ कदम बढ़ाए तो पुलिस ने रोका। कुछ देर बाद राजेश मूणत सड़क पर बैठ गए। इनके साथ समर्थक भी सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। पुलिस के समझाने के बाद भी ना तो समर्थक उठने को राजी हुए ना ही राजेश मूणत।
500 कार्यकर्ता गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने राजेश मूणत समर्थकों को बस में ठूंसना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता उठने को राजी नहीं थे तो हाथ पांव पकड़कर पुलिस इन्हें उठा ले गई। कुछ देर बाद पुलिस के अफसर मूणत के पास भी पहुंचे, उनसे सड़क से उठने का आग्रह किया। मूणत ने हाथ जोड़कर सड़क से हटने पर मना कर दिया। फौरन बाद अफसरों ने मूणत को भी हाथ और पैर पकड़ कर उठा लिया, मूणत चिल्लाते रहे और पुलिस उन्हें उठाकर बस में ले गई। करीब 1 घंटे तक चले जबरदस्त हंगामे के बाद पुलिस ने बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के 500 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया
DSP रैंक के अफसरों से धक्का-मुक्की
भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैरिकेड पार करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। पुलिस के जवानों और DSP रैंक के अफसरों से जबरदस्त धक्का मुक्की हुई। कुछ भाजपा कार्यकर्ता पुलिस का ही डंडा छीनकर इसी से पुलिस को धकेल रहे थे। कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मी तू-तड़ाक पर उतर आए। बहस होने लगी तो पीछे से कार्यकर्ताओं की भीड़ से धक्का दे दिया, कुछ कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों को खरोंच आने की खबर है। करीब 1 घंटे तक चले हाईवोल्टेज सियासी हंगामे के बाद भीड़ तितर बितर कर दी गई।
विधानसभा में भी हंगामा
सड़क पर चल रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से सदन में हंगामा हुआ। भाजपा के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ हंगामा किया। भाजपा का दावा है कि रायपुर में बेलगाम अपराध और बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ ये प्रदर्शन किया गया। भाजपा का दावा है कि जुलाई महीने में ही रायपुर में 853 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें हत्या के सात, दुष्कर्म के 26 और अपहरण के 56 मामले हैं। छुरेबाजी में तो रायपुर नाबालिगों की प्रशिक्षण शाला बन गई है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवजलम दुबे, कपिल यादव,संतोष तिवारी,युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू, राष्ट्रीय कार्यसमिती सदस्य गुंजन प्रजापति,अनूप खेलकर, हरीश ठाकुर,राहुल यादव, आकाश तिवारी, आशीष आहूजा ने बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी की।



राजनीति
छत्तीसगढ़ : बीजेपी के नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश सरकार के सामने रखी ये मांग, बेरोजगारी को लेकर कही ये बात


रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीजेपी के नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश सरकार से रोजगार और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। एकात्म परिसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि रोजगार के मुद्दे पर भाजपा की युवा इकाई 24 अगस्त को सीएम हाउस का घेराव करेगी। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को भत्ता देने की बात कही थी।
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता।@BJP4India @BJP4CGState pic.twitter.com/7qfd1in1HT
— Narayan Chandel (@narayan_chandel) August 19, 2022
बेरोजगारी पर मुख्यमंत्री को श्वेत पत्र जारी कर प्रदेश में कितने लोगों को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता दिया है ये जनता को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है प्रदेश की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ का किसान परेशान है। कांग्रेस के किसानों से किए गए सभी वादे खोखले निकले हैं। नकली खाद बीज से किसान परेशान हैं। धान बेचने गए किसानों का सोसायटी में अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति पर भी श्वेत पत्र जारी होना चाहिए।


राजनीति
छत्तीसगढ़ के नए नेता प्रतिपक्ष होंगे नारायण चंदेल : दिल्ली से तय होकर आया था नाम


रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल का नेता जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण चंदेल को बनाया गया है। इसकी घोषणा बुधवार को विधायक दल की बैठक के बाद हुई। चंदेल का नाम दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व ने ही तय कर दिया था। बुधवार दोपहर भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने सभी विधायकों से अलग-अलग बात की। उन्हें केंद्रीय नेतृत्व का फैसला सुनाया। विधायक दल की बैठक में एक सामान्य औपचारिकता के बाद नारायण चंदेल काे सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया।
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी बुधवार को रायपुर पहुंची तो एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए नारायण चंदेल भी पहुंचे थे। वहां से उन्हें कुशाभाऊ ठाकरे परिसर ले जाया गया। यहां सामान्य स्वागत और चर्चा के बाद प्रदेश प्रभारी ने सभी विधायकों से बंद कमरे में अलग-अलग बात की। बताया जा रहा है कि इसी चर्चा में उन्होंने बदलाव के पीछे केंद्रीय नेतृत्व की मंशा और नए नेता प्रतिपक्ष के नाम की जानकारी दी। उन विधायकों से उनकी राय तो पूछी गई लेकिन यह तय था कि केंद्रीय नेतृत्व ने नाम तय कर दिया है। सबसे पहले विधायक सौरभ सिंह इस बातचीत का हिस्सा बने थे। उसके बाद बारी-बारी से सभी विधायकों से बात हुई। इसी दौरान यह भी तय कर दिया गया कि नये नाम का प्रस्ताव कौन करेगा।
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी बुधवार को रायपुर पहुंची तो एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए नारायण चंदेल भी पहुंचे थे। वहां से उन्हें कुशाभाऊ ठाकरे परिसर ले जाया गया। यहां सामान्य स्वागत और चर्चा के बाद प्रदेश प्रभारी ने सभी विधायकों से बंद कमरे में अलग-अलग बात की। बताया जा रहा है कि इसी चर्चा में उन्होंने बदलाव के पीछे केंद्रीय नेतृत्व की मंशा और नए नेता प्रतिपक्ष के नाम की जानकारी दी। उन विधायकों से उनकी राय तो पूछी गई लेकिन यह तय था कि केंद्रीय नेतृत्व ने नाम तय कर दिया है। सबसे पहले विधायक सौरभ सिंह इस बातचीत का हिस्सा बने थे। उसके बाद बारी-बारी से सभी विधायकों से बात हुई। इसी दौरान यह भी तय कर दिया गया कि नये नाम का प्रस्ताव कौन करेगा।
छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार
छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले नेता प्रतिपक्ष बदल दिया गया हो। नवम्बर 2000 में जब छत्तीसगढ़ की पहली सरकार अस्तित्व में आई तो भाजपा विपक्ष में थी। दिसम्बर में नंद कुमार साय को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। वे दिसम्बर 2003 तक अपने पद पर बने रहे। 2003 के चुनाव में भाजपा जीती और कांग्रेस ने महेंद्र कर्मा को नेता प्रतिपक्ष चुना। कर्मा ने दिसम्बर 2008 तक जिम्मेदारी निभाई। दिसम्बर 2008 में रविंद्र चौबे तीसरी विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता बने और दिसम्बर 2013 तक बने रहे। दिसम्बर 2013 में कांग्रेस फिर विपक्ष में रही और टीएस सिंहदेव को विधायक दल का नेता बनाए रखा। 2018 में भाजपा चुनाव हारकर विपक्ष में बैठी। तब धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। साढ़े तीन साल बाद ही भाजपा ने अपना दूसरा नेता चुन लिया।


देश-विदेश
बिहार में भाजपा को झटका : सीएम नीतीश कुमार का इस्तीफा, तेजस्वी के साथ 160 विधायकों के समर्थन से महागठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे


पटना : बिहार में जेडीयू और भाजपा के ‘ब्रेकअप’ का ऐलान भले ही अब हुआ हो लेकिन पिछले कुछ महीनों से ही नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच करीबी देखी जा रही थी। नीतीश से इस बारे में कई बार सवाल किया गया तो उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट का नाम देकर ही छोड़ दिया था। हालांकि अंदर जो खिचड़ी पक रही थी, आज वह सामने आ गई है और बिहार की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 20 साल बाद करीब आने के बाद जो साथ 2017 में छूट गया था, वह फिर से जुड़ गया और एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
साल 2015 से 2017 तक महागठबंधन की सरकार थी जिसमें कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू शामिल थी। हालांकि कुछ इसी अंदाज में तब नीतीश कुमार ने महागठबंधन से दूरी बना ली और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। नीतीश ने आज जो कुछ भी किया, उसका इशारा वह पहले ही दे चुके थे। आइए जानते हैं उन्होंने कब-कब भाजपा को संकेत दिए थे।
विधानसभा में नीतीश के साथ दिखी आरजेडी
जून में बिहार विधानसभा का सत्र खत्म हुआ है। इस बार का यह सत्र बेहद शांतिपूर्ण रहा। इसमें न तो तेजस्वी यादव ने ही नीतीश सरकार का विरोध में कोई बड़ी बात कही और न ही आरजेडी के नेताओं ने। बता दें कि बिहार में आरजेडी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी है।
लालू प्रसाद यादव के इलाज की व्यवस्था
74 साल के लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य जब ज्यादा बिगड़ गया और वह पटना से दिल्ली पहुंचे तो नीतीश कुमार खुद सारी व्यवस्था देख रहे थे। उन्होंने उनको दिल्ली पहुंचाने की भी व्यवस्था की थी।
मोदी सरकार के खिलाफ आरजेडी के विरोध को भी समर्थन
रविवार को तेजस्वी यादव की पार्टी ने महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। नीतीश सरकार ने इस प्रदर्शन के लिए काफी इंतजाम किए थे। सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई थी। साफ दिखायी दे रहा था कि इस विरोध प्रदर्शन को नीतीश सरकार का पर्दे के पीछे से समर्थन मिल रहा है।
जातिगत जनगणना पर तेजस्वी-नीतीश का साथ
जातिगत जनगणना के मुद्दे पर नीतीश का साथ तेजस्वी को पहले से ही मिलता रहा है। जब केंद्र सरकार ने कहा कि इस बार जातिगत जनगणना संभव नहीं है तो नीतीश कुमार ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उन्होंने ऐलान किया था कि बिहार में जाति के हिसाब से गिनती होगी।
तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे नीतीश
मई में नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के घर पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। रमजान के महीने में इफ्तार का आयोजन किया जाता है। 72 साल के नीतीश न सिर्फ इफ्तार में शामिल हुए बल्कि तेजस्वी के साथ वह घर से बाहर निकले। ऐसा लगता है कि वह मीडिया और भाजपा दोनों को परिवर्तन का संकेत देना चाहते थे। इसके बात तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। यहां भी वे दोनों साथ में ही गेट से बाहर निकले।
लालू यादव की फिक्र
लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जब भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया गया तो न तो जेडीयू के किसी नेता ने और न ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कार्रवाई पर कोई टिप्पणी की। इसका मतलब साफ था कि नीतीश कुमार केंद्र की इस कार्रवाई का समर्थन नहीं करते थे। लालू प्रसाद यादव उस वक्त एक दूसरे मामले में जमानत मिलने के बाद अस्पताल में थे।


-
राज्य एवं शहर3 days ago
CG : दुर्ग में शिवनाथ नदी खतरे के निशान से 15 फीट ऊपर, कई गांव डूबे, शहर में भी घुसा पानी, SDRF ने किया रेस्क्यू ; 4 साल पहले बना पुल धंसा : देखिए वीडियो
-
बॉलीवुड तड़का - Entertainment1 day ago
MMS Scandal : एमएमएस लीक कांड पर कच्चा बादाम फेम अंजली अरोरा की तीखी प्रतिक्रिया, अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हुए कह डाली ये बात : देखिए वीडियो
-
क्राइम1 day ago
कुम्हारी में ट्रक ने 14 वर्षीय छात्रा को कुचला, मौत ; ग्रामीणों के चक्काजाम के चलते रायपुर से भिलाई NH पर 10 घंटों से ज्यादा रहा महा जाम ; देखिए वीडियो
-
क्राइम2 days ago
CG में हाईप्रोफाइल Sex रैकेट का खुलासा, व्हाट्सएप के जरिए होता था डील, 3 युवक व 3 युवतियां अपत्तिजनक हालत मे गिरफ्तार
-
क्राइम2 days ago
छत्तीसगढ़ : भिलाई कैंप के 6 दोस्त का कार एक्सीडेंट ; पिकनिक मनाने गए थे, लौटते समय पलट गई कार, एक की मौत, 2 गंभीर
-
राज्य एवं शहर21 hours ago
छत्तीसगढ़ : रायपुर-जगदलपुर NH पर बस-कार की जबरदस्त टक्कर : 5 युवकों की मौत, गैस कटर के मदद से निकाले गए शव
-
देश-विदेश5 days ago
लाल किले के प्राचीर से PM ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : अपने संबोधन मे महिलाओं के किस दर्द को पीएम मोदी ने किया महसूस…? ; जय जवान से जय अनुसंधान तक, 5 प्रण और 5G का जिक्र, जानें PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें
-
क्राइम3 days ago
CG क्राइम न्यूज : घर में घुसकर 17 साल की लड़की से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू के नोक पर दिया था वारदात को अंजाम