Friday, April 19, 2024

CG : शूटिंग के बाद लौटा सहदेव, गाना सुनकर CM बोले- वाह, पढ़ाई और म्यूजिक का खर्च उठाएंग बादशाह : देखें वीडियो


CM बघेल ने कहा गाना सुनाओ, झट से सहदेव ने गाना शुरू किया सोनू मेरी डार्लिंग बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे। गाना सुनकर CM बघेल ने कहा वाह…। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बच्चे को बधाई दी।


रायपुर : सुकमा जिले के छिन्दगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरमापार के नन्हें गायक सहदेव दिरदो का सीएम भूपेश बघेल भी फैन हो गए है. उन्होनें आज शाम अपने निवास कार्यालय रायपुर में सहदेव दिरदो से मुलाकात की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो को अपनी अनोखी गायन शैली से देश के जाने-माने सिंगर सहित आम लोगों का ध्यान आकर्षित करने और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. मुलाकात के बाद सोशल मीडिया में वीडियो भी शेयर किया है. ट्विटर पर सीएम ने लिखा कि बचपन का प्यार….वाह!

देखिए वीडियो

ऐसे ही और खबरें पाने के लिए फॉलो करे हमे ट्विटर पर। 

गौरतलब है कि सहदेव दिरदो का गाया गाना-मेरे बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है. सहदेव के इस गाने को सुनकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर बादशाह ने सहदेव को दिल्ली आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने इस गाने की प्रस्तुति दी थी. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा के कहने पर सहदेव दिरदो ने अपने निराले अंदाज में गाना सुनाया. मुख्यमंत्री बघेल ने सहदेव के गायन शैली की तारीफ की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. सहदेव वर्तमान में कक्षा सातवीं में अपने गांव के स्कूल में ही अध्ययनरत है. सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुए उसके गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

बादशाह के साथ हुई गाने की शूटिंग

तीन दिन पहले बादशाह ने सहदेव को कॉल किया था। उनके बुलावे पर सहदेव चंडीगढ़ गया और वहां करीब 6 घंटे तक एक सॉन्ग वीडियो का शूट पूरा किया। इस वीडियो से जुड़ी डीटेल्स सार्वजनिक नहीं की गई है। इसे बादशाह की टीम जल्द ही रीलीज करेगी। बादशाह ने तीन दिन पहले वीडियो कॉल पर सहदेव से बात की थी और चंडीगढ़ बुलाया था। बादशाह ने सहदेव का गाया गाना बचपन का प्यार भी सुना और कहा था मेरे साथ गाना गाओगे। सहदेव ने भी हामी भर दी थी।

बादशाह उठाएंगे पढ़ाई का खर्च

बादशाह ने शूट के बाद सहदेव के परिवार से ये भी कहा है कि यदि सहदेव किसी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई या म्यूजिक ट्रेनिंग करने के लिए जाएं तो एडमिशन और सारा खर्च बादशाह वहन करेंगे। सहदेव का परिवार विचार करने पर इस प्रस्ताव को लेकर बादशाह की टीम से संपर्क करेगी। बचपन का प्यार ये सॉन्ग मूलरूप से गुजरात के एक लोकल सिंगर ने गाया था। दो साल पहले सहदेव ने इसे अपनी क्लास में गाया था। जिसका वीडियो वायरल हुआ अब सहदेव की जिंदगी बदल चुकी है।

सहदेव के घर न टीवी न मोबाइल

सहदेव दिरदो छिंदगढ़ ब्लॉक के उरमापाल गांव में रहता है। दो साल पहले जब सहदेव 5वीं में था, तब टीचर के कहने पर क्लास में ये गाना गाया था। ये वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि अब देश में इसकी चर्चा है। 12 साल के सहदेव दिरदो उरम्पाल के पटेलपारा इलाके में मशहूर हो चुका है। बच्चे के घर पर न मोबाइल है न टीवी है। पिता गुड्डे राम दिरदो पेशे से किसान हैं। मां दिरदो गंगी की पांच साल पहले मौत हो गई। सहदेव की 4 बहनेंं और दो भाई हैं।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang