राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद के महिला महाविद्यालय का नामकरण भक्त माता कर्मा के नाम करने की घोषणा की


बालोद : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। साहू समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का फूलमाला से उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा जंयती की बधाई और शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने भक्त माता कर्मा उल्लेख करते हुए कहा कि यदि भगवान के प्रति अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण है, तो मनोकामना जरूर पूरी होती है।
RO-NO-12059/77
माता कर्मा ने यह साबित किया था कि भक्त की श्रद्धा और भक्ति में यह शक्ति है कि भगवान को भी प्रकट होने पर विवश कर दे। मुख्यमंत्री ने इससे पहले भक्त माता कर्मा की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने जिला साहू समाज के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने बालोद के महिला महाविद्यालय का नाम भक्त माता कर्मा के नाम पर किए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने साहू समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कल पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गॉधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत बालोद जिले के 01 लाख 35 हजार 896 किसानों के बैंक खाते में प्रथम किस्त की राशि 87 करोड़ 27 लाख 07 हजार 612 रूपए अंतरित की गई।
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत बालोद जिले के 12 हजार 859 हितग्राहियों को 02 करोड़ 57 लाख 18 हजार रूपए अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के धान के समर्थन मूल्य के साथ-साथ लघु वनोपजों का भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। पहले 07 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जाती थी अब 65 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल और संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री को साहू समाज द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल साहू, जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री सोमन लाल साहू सहित साहू समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री गोवर्धन राम ठाकुर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ : IAS के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी ट्रांसफर ; लोकेश भिलाई और प्रकाश दुर्ग निगम के होंगे नए आयुक्त


रायपुर, दुर्ग : छत्तीसगढ़ शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के ट्रांसफर के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी तबादला किया है।
RO-NO-12059/77
मुख्य कार्यपालन अशिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव व जांजगीर-चांपा और आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई व दुर्ग को नए स्थानों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। नगर निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे को ट्रांसफर कर दुर्ग नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।


राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक सर्जरी : 37 IAS का ट्रांसफर, 19 जिलों के कलेक्टर बदले ; सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे अब रायपुर के DM


रायपुर : सूबे में राज्य सरकार ने इस साल का सबसे बड़ा प्रशासनिक सर्जरी किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग के 37 अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे। देखिए सूची :
RO-NO-12059/77
कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी बदल दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोण्डागांव के कलेक्टर थे। इस फेरबदल से जिन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हाे रहे हैं उनमें, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, दुर्ग, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सरगुजा, बलौदा बाजार-भाटापारा, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, बालोद, सुकमा, बलरामपुर-रामानुजगंज और मुंगेली शामिल है।


राजनीति
CG त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022 : 28 जून को होंगे 3 जनपद सदस्य, 62 सरपंच और 52 पंच पदों के लिए चुनाव


रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022 अंतर्गत राज्य के 21 जिलों में जनपद पंचायत सदस्य के 3, सरपंच के 62 और पंच के 52 पदों पर सविरोध निर्वाचन के लिए 28 जून को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 255 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
RO-NO-12059/77
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले में ग्राम पंचायत मोहतराई, बाम्हू, बेलटुकरी, पोड़ी (सल्का) और चपोरा में सरपंच पद और 5 ग्रामों में 5 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मुंगेली जिले में जनपद सदस्य क्षेत्र क्र.-1 सेतगंगा के लिए उप निर्वाचन होगा।
ग्राम पंचायत फरहदा और फूलवारीकला में सरपंच तथा 2 ग्रामों में 2 वार्ड पंच पदों लिए मतदान कराया जाएगा। जांजगीर-चाम्पा जिले में ग्राम पंचायत कटौद, कचंदा, खोखरी, भूतहा, बोकरमुड़ा में सरपंच और 4 ग्रामों में 4 वार्ड पंच, रायगढ़ में ग्राम पंचायत कोतासुरा, रिंवापार, रतनमहका, मुड़ागांव में सरपंच और 1 ग्राम पंचायत में 1 वार्ड पंच के लिए मतदान कराया जाएगा। सूरजपुर जिले में ग्राम पंचायत परसापारा, सुमेरपुर, खैरा में सरपंच और 1 ग्राम पंचायत में 3 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा।
इसी प्रकार बलरामपुर जिले में ग्राम पंचायत जनकपुर और नवाडीहकला में सरपंच और 1 ग्राम पंचायत में 1 वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। कोरिया जिले में ग्राम पंचायत चिरगुड़ा, आनी, केनापारा, केल्हारी में सरपंच और 2 ग्राम पंचायतों में 2 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। जशपुर जिले में ग्राम पंचायत तपकरा और रायपुर जिले के ग्राम पंचायत मंदलोर व तर्री में सरपंच पद के लिए मतदान होगा।
बलौदाबाजार जिले में ग्राम पंचायत सुढ़ेला, कोहरौद, तुरमा, घोटिया, सुरखी, भैंसा, हथबंद, जुनवानी में सरपंच पद और 6 ग्राम पंचायतों में 6 वार्ड पंच, गरियाबंद जिले में ग्राम पंचायत गुण्डरदेही और केकराजोर में सरपंच और 3 ग्राम पंचायतों में 3 वार्ड पंच, महासमुंद जिले में ग्राम पंचायत शेर, चारभांठा, बड़े टेमरी में सरपंच, धमतरी जिले में ग्राम पंचायत सिवनीखुर्द में सरपंच और 5 ग्राम पंचायतों में 6 वार्ड पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। बेमेतरा जिले में ग्राम पंचायत बाघुल में सरपंच और 3 ग्राम पंचायतों में 3 वार्ड पंच, दुर्ग जिले में ग्राम पंचायत पेण्ड्रीतराई में सरपंच और 6 ग्राम पंचायतों में 6 वार्ड पंच, बालोद जिले में ग्राम पंचायत राघोनवागांव और सिवनी में सरपंच तथा 3 ग्राम पंचायतों में 3 वार्ड पंच, राजनांदगांव जिले में ग्राम पंचायत ईरा, भानपुरी, सांकरा, महरूमखुर्द, आलीवारा, बोदेला, किरगी ब, मुकादाह, गिधाली, बासड़ी में सरपंच पदों के लिए और 3 ग्राम पंचायतों में 3 चसर्ढ पंच पदों के लिए मतदान होगा। कबीरधाम जिले में ग्राम पंचायत कोयलारी, लरबक्की, पोलमी, सोनपुरी में सरपंच और 2 ग्राम पंचायतों में 2 वार्ड पंच के लिए मतदान होगा और बीजापुर जिले में ग्राम पंचायत पेदाकोडेपाल, मुरदण्डा में सरपंच पद, बस्तर जिले के 2 ग्राम पंचायतों के 2 वार्ड पंचों के लिए मतदान होगा।
इस जिले के जनपद पंचायत तोकापाल में सदस्य के लिए मतदान होगा। इस जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कोण्डालूर, घाटधनोरा, सिंघनपुर ग्राम सम्मिलित हैं। कोण्डागांव जिले में जनपद पंचायत फरसगांव में सदस्य के लिए मतदान होगा। इस जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कबोंगा, कोसागांव, जैतपुरी सम्मिलित हैं।


-
Career7 days ago
CG : कृष्णा पब्लिक स्कूल सुंदर नगर भिलाई में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन ; बच्चों ने बढ़-चढ़ कर किया योग ; देखिए तस्वीरें
-
राज्य एवं शहर5 days ago
CG में 3 दिन बंद रहेंगी शराब बिक्री, होटल-रेस्टॉरेंट में भी बेचने की अनुमति नहीं, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश ; जानिए कारण
-
देश-विदेश5 days ago
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 35 ट्रेनें अगले 15 दिन के लिए फिर रहेंगी रद्द, देखिए सूची
-
क्राइम4 days ago
CG : भिलाई में मर्डर केस का खुलासा : रेप केस में फंसाने की धमकी दी तो युवकों ने पहले महिला से बनाया शारीरिक संबंध, फिर हत्या कर बोरे में डालकर गटर में फेंका
-
क्राइम4 days ago
Sidhu Moosewala Murder Case : 2021 में रची गई थी मूसेवाला की हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग तीसरी कोशिश में हुआ सफल
-
ज्योतिष5 days ago
राशिफल 23 जून : कन्या समेत इन राशि वालों को लग सकती है चोट, ये लोग गलत भाषा के प्रयोग से बचें
-
Special News5 days ago
छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार : प्रतिष्ठित IMC डिजिटल अवार्ड्स 2021 से किया गया सम्मानित
-
क्राइम5 days ago
छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर रात हत्या : तीन भाइयों ने दो लोगों को डंडे, पाइप से खूब पीटा, एक की मौत दूसरा जख्मी जख्मी