Friday, March 29, 2024

CG : सीएम बघेल ने वैशाली नगर भिलाई के पूर्व विधायक स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी के निवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की 

दुर्ग -भिलाई : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को वैशाली नगर भिलाई के पूर्व विधायक स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी के भिलाई स्थित आवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय निरंकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृतियों को परिवारजनों के साथ साझा किया।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय निरंकारी की धर्मपत्नी नरेंदर कौर निरंकारी एवं पुत्र संदीप निरंकारी तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। संदीप निरंकारी भिलाई नगर निगम में पार्षद और MIC मेंबर हैं। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

आपको बता दे की कांग्रेस के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आने से हुआ था। उन्हें भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। भजन सिंह निरंकारी ने 78 साल की आयु में अंतिम सांसे ली है।

यह भी पढ़ें :

CG : नहीं रहें कांग्रेस के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, भिलाई में 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ; CM बघेल ने जताया दुख 

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang