Thursday, April 18, 2024

CG : CM बघेल ने किलेपाल और बड़ांजी में लगाया जनचौपाल, अनेक निर्माण कार्यों की घोषणाएं ; देखिए भेंट-मुलाकात के 5वें दिन की झलकियां


बस्तर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बस्तर जिले के किलेपाल और बड़ांजी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां जनचौपाल लगाई। इलाके के सैकड़ों ग्रामीणों से वे सीधे मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री ने इन दोनों जगह घोषणाओं की झड़ी लगा दी। अंदरूनी इलाकों में पीने के पानी की सुविधा, स्कूल भवन से लेकर चमचमाती पक्की डामरीकृत सड़क बनाने तक की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। इधर, बड़ांजी थाना का भी उन्होंने निरीक्षण किया। जवानों के साथ समय बिताया। देखिए झलकियां :

विधानसभा- चित्रकोट

  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की।
  •     समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा एनीमिया के खिलाफ चलेगा अभियान। आवर्ती चराई के लिए छोटे नहीं बड़े रकबे में व्यवस्था की योजना बनाई जाए। अगली बार आउंगा तो बस्तर में केवल आवर्ती चराई की फिल्ड देखूंगा। नक्सल समस्या सभी के समन्वय प्रयास से खत्म होगी। पूरे गांव को यूनिट बांधकर युवाओं को रोजगार से जोड़ना है।
  •     मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा के राज्य किसानों को फसल बीमा राशि वितरण का किया शुभारंभ। डेढ़ लाख किसानों को मिलेगी 307.19 करोड़ की दावा राशि। राज्य के 17 जिलों के किसान होंगे लाभान्वित।
  •     मुख्यमंत्री की दंतेवाड़ा में प्रेसवार्ता, एक समय में गोली धमाके की चर्चा आम थी, अब डेनेक्स और दूसरी चीजों के लिए जाना जाता है।
  •     दंतेवाड़ा जैविक खेती का पहला जिला बनने जा रहा है। डेनेक्स का 5वां एमओयू कल हुआ है, अब ब्रिटेन, अमेरिका भी भेजेंगे कपड़े। लाल पानी के कारण किरंदुल बचेली में जमीन हो रही बंजर।
  •     पत्रकारों ने अधिमान्यता के नियमों को सरल करने और अवधि बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को भू-खंड देने पर सहमति जताई।
  •     दंतेवाड़ा को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने का होगा प्रयास।
  •     मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा जिले के सर्किट हाऊस में 5591.85 लाख रूपए के 175 कार्यों का लोकार्पण, 4137.78 लाख रूपए के 132 कार्यों का भूमिपूजन किया।
  •     मुख्यमंत्री ने विधि-विधान के साथ की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना। चढ़ाई 11 हजार मीटर लंबी चुनरी। मुख्यमंत्री ने मवाली माता, भैरव जी  की पूजा-अर्चना की। 11 हजार मीटर चुनरी चढ़ाने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र।
  •     मुख्यमंत्री ने ज्योति कलश भवन निर्माण के लिए किया श्रमदान।
  •     मुख्यमंत्री ने कुम्हाररास में कुम्हारों के हुनर को निखारने बनाए गए माटीकला बोर्ड ग्लेजिंग यूनिट का किया उद्घाटन। मुख्यमंत्री ने ग्लेजिंग यूनिट के सभी मशीनों और कारीगरों द्वारा बनाई जा रही सभी सामग्रियों को देखा। कुम्हारों के साथ की बातचीत कर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कुम्हारों का पंजीयन कार्ड देखकर निःशुल्क चाक वितरण किया। परिसर में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कुम्हारों ने अपने हाथों से बनी गजराज की मूर्ति मुख्यमंत्री को भेंट कर उनका आभार जताया।
  •     मुख्यमंत्री ने बड़ेकिलेपाल पहुंचकर देवगुड़ी में पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने बांधा पारंपरिक पटका और पहनाई कलगी, महुआ की माला, हाफ कोट। मुख्यमंत्री ने किया सल्फी पेड़ का पौधारोपण और समाज प्रमुखों से की भेंट।
  •     मुख्यमंत्री ने आज बड़ांजी में बघेल परिवार के यहां भोजन किया। मुख्यमंत्री को परोसी केऊं कांदा की चटनी। यह चटनी पीलिया, सिरदर्द और पेट दर्द की तकलीफों के लिए राहत देने वाली है।
  •     मुख्यमंत्री ने धुरागांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों और पालकों से की मुलाकात। धुरागांव में ई-लायब्रेरी बनाने की घोषणा भी की।
  •     मुख्यमंत्री ने बड़ेकिलेपाल में लगभग 36 करोड़ 40 लाख रूपए के राशि के 4 विकास कार्यों का लोकार्पण और 13 करोड़ 57 लाख रूपए के राशि का 500 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
  •     मुख्यमंत्री ने हाट बाजार क्लिनिक का किया अवलोकन, चिकित्सकों से चर्चा कर दवाईयों की जानकारी ली।
  •     मुख्यमंत्री ने बड़ेकिलेपाल हाट बाजार में मनिहारी समान विक्रेता श्री बसंत राय की दुकान से बिंदी, सिंदूर और मेहंदी खरीदी। मुख्यमंत्री ने भेंट स्वरूप दुकानदार की पत्नी को समान के पैसे भी दिए।
  •     बस्तर जिले के बड़ेकिलेपाल गांव की 10 महिलाएं गोबर को बदल रही गोधन में। अब तक 281 क्विंटल गोबर खरीद चुकी हैं। समूह ने दो साल में ही 570 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद बना डाला। इसमें से 530 क्विंटल की बिक्री के बाद 2 लाख  8 हजार रूपए का मुनाफा हुआ है। महिलाओं ने एक लाख रूपए निकालकर गहने और घर की जरूरतों के समान पर खर्च किए हैं और बाकी पैसे बचत खाते में डाल दिए हैं।
  •     मुख्यमंत्री को बड़ेकिलेपाल की अंजना बघेल ने बताया कि वन-धन योजना शुरू होने से सभी को रोजगार मिल रहा है। समूह की महिलाओं ने वन-धन योजना की वजह से लघुवनोपजों का प्रसंस्करण कर 6 माह में ही 2 लाख 50 हजार रूपए की आय प्राप्त कर ली है।
  • मुख्यमंत्री को ललिता वेट्टी ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता योजना से मिले 1.50 लाख रूपए की मदद से उनकी भाभी के कैंसर का इलाज संभव हुआ।
  •     मुख्यमंत्री ने कहा जहां स्वामी आत्मानंद स्कूल खुल रहे वहां हॉस्टल खुलेंगे। स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए अगले बजट में हॉस्टल का प्रावधान रखेंगे।
  •     बड़ेकिलेपाल में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों ने पेंसिल से बनाई गई मुख्यमंत्री की माताजी की स्केच भेंट की।
  •     मुख्यमंत्री ने तहसील कार्यालय बास्तानार का किया निरीक्षण। दर्ज प्रकरणों की ली जानकारी, कहा समय सीमा के भीतर करें सभी का निराकरण। उन्होंने वहां बंदोेबस्त दुरूस्तीकरण, गोशवारा, ऑनलाईन पोर्टल का किया अवलोकन। सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों का शिविर लगाकर निराकरण करने के दिए निर्देश।
  •     मुख्यमंत्री की घोषणा-बास्तानार में जिला सहकारी बैंक की खुलेगी नवीन शाखा।
  •     मुख्यमंत्री का बड़ांजी पहुंचने पर जनजाति परंपरा के अनुरूप तिलक लगाकर आरती उतारकर स्वागत किया और शाल भी भेंट किया। करेकोट परगना के मंगलू मांझी और जनजाति समुदाय के लोगों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
  •     मुख्यमंत्री को बड़ेकिलेपाल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पालक चन्द्रिका ठाकुर की सलाह पसंद आई। जहां आत्मानंद स्कूल खुले वहां बनाएंगे हॉस्टल, आदिवासी युवाओं को फाइनेंस कर बच्चों को पहुंचाने बस की दी जाएगी सुविधा।
  •     मुख्यमंत्री ने बड़ांजी थाने का किया निरीक्षण कर थाने में पुलिस कर्मियों से रोजनामचा, लंबित प्रकरणों की ली जानकारी। बंदी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। महिला डेस्क और महिलाओं के लिए बने संवेदन कक्ष का भी किया निरीक्षण और ताला खुलवाकर मालखाना देखा।
  •     मुख्यमंत्री ने चित्रकोट विधानसभा के ग्राम उसरीबेड़ा में आम के पेड़ की छांव में छिंद के पत्ते और बास से बने छप्पर के नीचे की आम लोगों से की भेंट-मुलाकात।
  •     लोहंडीगुड़ा के प्रभावित भू-अधिग्रहण किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद। कहा हमारे गांवों को आपने उजड़ने से बचाया, कृषि भूमि  वापस दिलाई, कर्ज माफ किया, अब हम धान बेच पा रहे हैं।
  •     मुख्यमंत्री ने उसरीबेड़ा में आदिवासी समाज के लिए भवन, लोहंडीगुड़ा में नया कॉलेज, चित्रकोट पुलिस चौकी के सामने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतीमा स्थापित की जाएगी, ककनार में नए स्कूल और नया धान खरीदी की दी सौगात।
  •     सांसद श्री दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुनम बैज ने किया मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का बस्तरिया परंपरानुसार स्वागत। तिखुर की बर्फी और शरबत, कस्टर्ड, मौसमी फलों के साथ किया अतिथियों का स्वागत। मुख्यमंत्री को शाल श्रीफल भेंट किया।
  •     मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के समीप पुराने एसटीएफ में निर्मित रिसॉर्ट पहुंचकर पर्यटन विभाग को इसे विधिवत हैण्डओवर किया।
  •     मुख्यमंत्री ने एसटीएफ चित्रकोट में नवनिर्मित ईको रिसॉर्ट में बस्तर जिले के सामाजिक एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात। मुख्यमंत्री ने आत्मसमर्पित नक्सली दसमी की हौसला अफजाई की। उसे चित्रकोट रिसॉर्ट में मिला रोजगार।
  •     सामूहिक सिंचाई योजना से खेती किसानी को मिला पुनर्जीवन, किसान हितैषी नीतियों के लिए ग्राम बड़ांजी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों ने व्यक्त किया मुख्यमंत्री का आभार।

भेंट-मुलाकात द्वितीय चरण पंचम दिवस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

बड़ेकिलेपाल

  •     परलमेटा से बांडापारा किलेपाल तक डामरीकृत सड़क का होगा निर्माण।
  •     हायर सेकेंडरी स्कूल बड़े किलेपाल के लिए नए भवन का होगा निर्माण।
  •     ग्राम अल्वा डोंगरापारा में बनेगा स्टाप डैम।
  •     कोंदलूर से दरभा मुख्यालय तक 6 किलोमीटर बनेगी पक्की सड़क।
  •     बास्तानार में जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा खोलने की घोषणा की।

बडांजी

  •     बडांजी से कुम्हली तक बनेगी पक्की सड़क।
  •     बडांजी में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण।
  •     बडांजी-02 में पंचायत भवन बनाया जाएगा।
  •     पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।
  •     कोठियागुड़ा, बिन्ता तथा अलनार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए नया भवन बनाया जाएगा।
  •     रान सरगीपाल डोगरीगुडा से दोदरगुडा पख नारचा तक 04 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा।
  •     पाराकोट से सोसनपाल तक 04 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा।

उसरीबेड़ा

  •     मुख्यमंत्री ने उसरीबेड़ा में हलबा आदिवासी समाज के लिए भवन निर्माण की घोषणा की।
  •     लोहंडीगुड़ा में खुलेगा नया कालेज।
  •     ककनार में नया स्कूल और नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा की।
  •     मुख्यमंत्री ने गेड़ी नृत्य करने वाले चित्रकोट निवासी श्री सहदेव पटेल को नृत्य समूह के परिधान के लिए उदारतापूर्वक एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
  •     चित्रकोट पुलिस चौकी के सामने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।
  •     मुख्यमत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, धुरागांव (लोहंडीगुड़ा) में ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की।
spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang