Tuesday, March 19, 2024

दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुए CM बघेल, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में प्रियंका गांधी के साथ किसान न्याय रैली में होंंगे शामिल


रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुए। वाराणसी में प्रियंका गांधी के साथ किसान न्याय रैली में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार आज वाराणसी में प्रियंका गांधी किसान न्याय रैली करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस रैली में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। शनिवार रात वे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रविवार को वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ बनारस जाएंगे। बनारस में कांग्रेस ने किसान न्याय रैली आयोजित की है। इसी रैली में प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

रायपुर से दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बनारस में प्रियंका गांधी की बड़ी रैली है। उसमें मुझे भी शामिल होना है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भाजपा का नजरिया ही किसान विरोधी है। वे लोग किसानों को कुछ समझते ही नहीं हैं। रौंद भी देते हैं तो उन्हें अफसोस नहीं होता। अभी तक केंद्र सरकार और भाजपा के नेताओं की ओर से एक भी बयान नहीं आया है’। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘मुझे पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया है। स्टार प्रचारक भी बनाया है। पार्टी पहले भी जिम्मेदारी देती रही है। अब भी जिम्मेदारी दे रही है’।

कांग्रेस की यह रैली बनारस के रोहनिया स्थित जगतपुर डिग्री कॉलेज में होनी है। लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की यह सबसे बड़ी रैली बताई जा रही है। कांग्रेस के लिए इसे UP चुनाव के प्रचार अभियान के श्रीगणेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। पूरी पार्टी ने इसमें ताकत झोंक रखी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा समेत कई बड़े नेताओं ने शनिवार को ही बनारस में डेरा डाल दिया। किसान न्याय रैली और पार्टी बैठक के बाद मुख्यमंत्री देर शाम तक रायपुर लौट आएंगे।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang