राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा के ग्राम सिलघट-भिंभौरी में आयोजित जिला स्तरीय गर्भ संस्कार महोत्सव में हुए शामिल


सिलघट ग्राम के आस पास बरसाती नालों का होगा उद्धार, बनेंगे चेक डेम
RO-NO-12027/80
मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार द्वारा आयोजित गर्भ संस्कार महोत्सव में की घोषणा

गर्भ संस्कार महोत्सव गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज
मनुष्य को श्रेष्ठता के स्तर पर ले जाना गायत्री परिवार
का उद्देश्य-डॉ चिन्मय पंड्या
बेमेतरा : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम सिलघट (भिंभौरी) में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गर्भ संस्कार महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम सिलघट (भिंभौरी) में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गर्भ संस्कार महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 525 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गायत्री परिवार द्वारा नये संस्कारवान पीढ़ी को गढ़ने के उद्देश्य से आयोजित इस पुनीत कार्य के लिये डॉ चिन्मय पंड्या और गायत्री परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने जिले के भिंभौरी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने तथा ग्राम सिलघट में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। इसके अलावा सिलघट ग्राम के आस पास बरसाती नाला में स्टॉप डैम की घोषणा उन्होंने की। ग्राम में श्रीराम स्मृति वन स्थापना हेतु भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भंेड़िया, देव संस्कृति विश्वविद्यालय शान्ति कुन्ज हरिद्वार के डॉ. चिन्मय पंड्या, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, बेमेतरा विधायक श्री आशीष कुमार छाबड़ा ने गर्भवती माताओं को आशीर्वाद देकर गर्भस्थ शिशुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि हमारी धार्मिक परंपरा और संस्कृति सदियों से अक्षुण्ण रही है। अर्जुन की पत्नी सुभद्रा और पुत्र अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह अभिमन्यु ने माता के गर्भ में ही चक्रव्यूह के संबंध में ज्ञान प्राप्त किया था। श्री बघेल ने कहा कि माता की गतिविधियों का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। माता ही शिशु की प्रथम गुरू होती है।
गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा के बारे में बताते हुए श्री बघेल ने कहा कि देश के नव निर्माण में उनका बड़ा योगदान है। उन्होने ऐसे परिवार की स्थापना की है जो 70 देशों तक फैला है। जो लगातार समाज के कल्याण के लिये कार्य कर रहा है। उन्होंने गायत्री परिवार की 50वीं वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा के योगदान के बारे मे कहा कि समाज सुधार, शिक्षा, पर्यावरण का संरक्षण, दहेज उन्मूलन एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने में आजीवन कार्य किया। स्वाधीनता आंदोलन के दौरान पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के संपर्क में आये और आजादी की लड़ाई में चेतना जागृत की।
पुंसवन संस्कार जीवन के सोलह संस्कारों में प्रथम संस्कार माना जाता है। महोत्सव में एक साथ 525 से अधिक गर्भवती महिलाओं के गर्भस्थ शिशुओं के गर्भ संस्कार को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इण्डिया हेड श्री अलोक कुमार ने इसका प्रमाण पत्र डॉ चिन्मय पंड्या जी को सौंपा।
गायत्री परिवार हरिद्वार के डॉ. चिन्मय पंड्या ने गायत्री मंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि मानव के कल्याण से जुड़ा यह मंत्र मन मस्तिष्क को बल प्रदान करता है। गर्भस्थ शिशु को मंत्रों के जरिए चेतना प्रदान की जा सकती है। डॉ. पड्या ने संत ज्ञानेश्वर, संत तुकाराम, संत एकनाथ, संत नामदेव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर बेमेतरा श्री विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती, लीना मंडावी, जिला कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत सिलघट श्रीमती संध्या टिकरिया, जनपद सदस्य कु. पूजा टिकरिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित में। लगभग 525 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार किया गया।
समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गायत्री परिवार द्वारा नये संस्कारवान पीढ़ी को गढ़ने के उद्देश्य से आयोजित इस पुनीत कार्य के लिये डॉ चिन्मय पंड्या और गायत्री परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने जिले के भिंभौरी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने तथा ग्राम सिलघट में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। इसके अलावा सिलघट ग्राम के आस पास बरसाती नाला में स्टॉप डैम की घोषणा उन्होंने की। ग्राम में श्रीराम स्मृति वन स्थापना हेतु भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भंेड़िया, देव संस्कृति विश्वविद्यालय शान्ति कुन्ज हरिद्वार के डॉ. चिन्मय पंड्या, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, बेमेतरा विधायक श्री आशीष कुमार छाबड़ा ने गर्भवती माताओं को आशीर्वाद देकर गर्भस्थ शिशुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि हमारी धार्मिक परंपरा और संस्कृति सदियों से अक्षुण्ण रही है। अर्जुन की पत्नी सुभद्रा और पुत्र अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह अभिमन्यु ने माता के गर्भ में ही चक्रव्यूह के संबंध में ज्ञान प्राप्त किया था। श्री बघेल ने कहा कि माता की गतिविधियों का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। माता ही शिशु की प्रथम गुरू होती है। गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा के बारे में बताते हुए श्री बघेल ने कहा कि देश के नव निर्माण में उनका बड़ा योगदान है। उन्होने ऐसे परिवार की स्थापना की है जो 70 देशों तक फैला है। जो लगातार समाज के कल्याण के लिये कार्य कर रहा है। उन्होंने गायत्री परिवार की 50वीं वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा के योगदान के बारे मे कहा कि समाज सुधार, शिक्षा, पर्यावरण का संरक्षण, दहेज उन्मूलन एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने में आजीवन कार्य किया। स्वाधीनता आंदोलन के दौरान पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के संपर्क मंे आये और आजादी की लड़ाई में चेतना जागृत की।
पुंसवन संस्कार जीवन के सोलह संस्कारों में प्रथम संस्कार माना जाता है। महोत्सव में एक साथ 525 से अधिक गर्भवती महिलाओं के गर्भस्थ शिशुओं के गर्भ संस्कार को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इण्डिया हेड श्री अलोक कुमार ने इसका प्रमाण पत्र डॉ चिन्मय पंड्या जी को सौंपा।
गायत्री परिवार हरिद्वार के डॉ. चिन्मय पंड्या ने गायत्री मंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि मानव के कल्याण से जुड़ा यह मंत्र मन मस्तिष्क को बल प्रदान करता है। गर्भस्थ शिशु को मंत्रों के जरिए चेतना प्रदान की जा सकती है। डॉ. पड्या ने संत ज्ञानेश्वर, संत तुकाराम, संत एकनाथ, संत नामदेव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर बेमेतरा श्री विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती, लीना मंडावी, जिला कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत सिलघट श्रीमती संध्या टिकरिया, जनपद सदस्य कु. पूजा टिकरिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में 6 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला, परिवेश होंगे सिविल लाइन TI ; SSP पारुल ने जारी किया आदेश : देखिए सूची


बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के पुलिस विभाग में फेरबदल हुए है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 6 पुलिस अधिकारियों को अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया गया हैं।
RO-NO-12027/80
एसएसपी पारुल माथुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिन पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है, उनमें निरीक्षक परिवेश तिवारी, निरीक्षक हरीश चन्द्र टांडेकर, निरीक्षक पौरश कुमार कुर्रे, निरीक्षक शीतल सिदार, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर और उपनिरीक्षक फैजुल होदा शाह के नाम शामिल हैं।

एसएसपी द्वारा जारी आदेश में सरकण्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को एक बार फिर सिविल लाइन थाने का प्रभार सौपा गया है। वे पहले भी सिविल लाइन थाने की कमान संभाल चुके हैं। तो वही तारबाहर थानेदार शीतल सिदार की दूसरी बार कोतवाली थाने में वापसी हुई हैं। कोरबा से आये पौरुष कुमार कुर्रे को सकरी थानेदार का प्रभार दिया गया है। सकरी थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह को तोरवा भेजा गया है। कोरबा से आए हरीशचंद तांडेकर को सरकण्डा थाने का प्रभार सौंपा गया है। जांजगीर—चांपा से आए देवेश सिंह राठौर को तारबाहर थाने का प्रभार दिया गया है।


राजनीति
छत्तीसगढ़ में भाजपा का जेल भरो आंदोलन जारी, रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल सहित 2000 कार्यकर्ता गिरफ्तार ; अन्य जिलों में भी जारी है प्रदर्शन


रायपुर : छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के को लेकर BJP ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने सोमवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन की शुरुआत की। रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कालीबाड़ी से मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए मार्च शुरू किया।
RO-NO-12027/80

रायपुर में करीब दो घंटे से चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित करीब 2000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। बृजमोहन काले गुब्बारे लेकर सेंट्रल जेल परिसर में बैठे हुए हैं। वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ में भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रदर्शन जारी है।
प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए। इसके बाद भी वह पुलिस को चकमा देकर नारेबाजी करते हुए घड़ी चौक तक पहुंच गए। पुलिस वहां उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हंगामा होने लगा। भाजपाई काला कानून वापस लो जैसे नारे लगाने लगे।
वहीं पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। इस दौरान एसआरपी चौक के पास आंदोलन करते हुए कई बीजेपी नेता गिरफ्तार किए गए। इनमें श्रीचंद सुंदरानी, पवन साय, नवीन मार्कंडेय, दीपक महस्के समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता गिरफ्तार किए गए। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम नेता जेल भरो आंदोन का नेतृत्व कर रहे हैं।
बिलासपुर में बेरिकेड्स तोड़ा
बिलासपुर में जेल भरो आंदोलन के तहत भाजपाइयों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। पुलिस ने भाजपाइयों को कलेक्ट्रेट से पहले रोक लिया। बताया जाता है कि एक BJP नेता की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार के बाद मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया जाएगा। जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बेरिकेड्स तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
गरियाबंद में ‘तुगलकी फरमान’
गरियाबंद में भी जेल भरो आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन जारी है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा आदि बीजेपी नेता मौजूद रहे। नगर के गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन जारी है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी गिरफ्तारी
गौरेला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट से पहले ही सभी कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए। इसके बाद उन्हें अस्थाई जेल ले जाया गया। इस दौरान भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
जांजगीर में भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ा, अस्थाई जेल ले जाए गए
जांजगीर में भाजपा नेताओं ने सरकारी आदेश को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर सैकड़ों की तादाद में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी गिर पड़े और उन्हें पैर में चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बीडी महंत बालोद्यान में बनाए गए अस्थाई जेल लाया गया है।
रायगढ़ में महिला कार्यकर्ता बेहोश हुई
रायगढ़ में गांधी पुतला चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से कलेक्ट्रेट के लिए बढ़े तो कंट्रोल रूम के पास बैरिकेड की दो स्तर पर रास्ता रोका गया था। हालांकि कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगो। इस दौरान दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस बीच दो महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गईं। उन्हें पुलिसकर्मी प्राथमिक उपचार के लिए लेकर गए। बाकी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें बस में भरकर कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए अस्थाई जेल ले जाया गया।
इस फैसले का विरोध
पिछले दिनों गृह विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया। इसमें तमाम धरना, निजी, सार्वजनिक कार्यक्रम, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों, जुलूस, रैली, भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रमों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया। यह कहा गया है कि सभी सार्वजनिक आंदोलन, धरना प्रदर्शन, राजनीतिक कार्यक्रम वगैरह अब जिला प्रशासन से बिना अनुमति के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। सरकार के इसी फैसले का विरोध भाजपा कर रही है।


CORONA VIRUS
छत्तीसगढ़ में कोरोना का अंत! प्रदेश में आज एक भी मरीज़ पॉज़िटिव नहीं, 8 रिकवरी ; एक्टिव केस 20 ; 20 जिले संक्रमण फ्री


रायपुर : छत्तीसगढ़ मे आज कोरोना का एक भी नया मरीज़ नही मिला हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 8 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
RO-NO-12027/80
प्रदेश में आज पॉजिटिविटी दर 0.00% प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1 हजार 209 सैंपलों की जांच में से शून्य मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रदेश के 28 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया हैं। प्रदेश के 20 जिले में आज कोराना के सक्रिय मरीज नहीं है। 08 जिलों में 01 से 12 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।
गौरतलब है की प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 52 हजार 334 है। छत्तीसगढ़ में अब तक 11 लाख 38 हजार 280 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हो गई है।
देखिए जिलेवार आंकड़ा :
आज 8 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/8ae5wM0eHB
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 15, 2022


-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ : नेहरू नगर भिलाई के अंडरब्रिज के शेड में लगी भीषण आग ; मचा हड़कंप : देखिए वीडियो
-
खेल5 days ago
छत्तीसगढ़ की 2 सीनियर क्रिकेट टीम 3 अभ्यास मैच खेलने के लिए उत्तराखंड और पंजाब रवाना ; शशांक और संजीत को मिली कमान ; देखिए सूची
-
Special News6 days ago
छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे ’कृष्ण कुंज’ ; बरगद, पीपल, नीम और कदंब के पेड़ों का होगा वृक्षारोपण
-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ में दिखने लगा चक्रवात ‘असानी’ तूफान का असर, बस्तर सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार ; दुर्ग सबसे गर्म
-
ज्योतिष6 days ago
राशिफल 10 मई : कर्क समेत इन राशि वालों का बढ़ेगा धन, इन राशियों के जातक बहुत बचकर पार करें समय
-
CORONA VIRUS5 days ago
छत्तीसगढ़ : कोरोना के 6 नए मामले आए सामने, 7 हुए ठीक ; सक्रिय केस 33 ; 16 जिले संक्रमण मुक्त
-
Special News6 days ago
CG : भेंट-मुलाकात के 7वें दिन लुंड्रा विधानसभा पहुंचे CM भूपेश ; धौरपुर में SDM कार्यालय और कॉलेज, बच्चों की पूरी की इच्छा ; देखिए झलकियां और घोषणाएं
-
राज्य एवं शहर5 days ago
छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार पुलिस विभाग में 18 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला ; देखिए लिस्ट