Friday, March 29, 2024

CG : दुर्ग को CM भूपेश ने दिए कई सौगातें, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण ; हॉकी टर्फ का ऐलान ; टेनिस कोर्ट का उद्घाटन : पढ़िए पूरी खबर


दुर्ग : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को तय कार्यक्रम के तहत वे दोपहर 12.30 बजे रायपुर से दुर्ग पहुंचे। इसके बाद जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र पहुंच गए। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वहां बने नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया।इसके बाद उन्होंने एक-एक कर कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। शाम को टेनिस कोर्ट का उद्घाटन करने के बाद सीएम रायपुर के लिए रवाना हो गए। कल फिर सीएम दुर्ग जिला के धमधा और भिलाई तीन दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रांजिट हास्टल का किया लोकार्पण
17 करोड़ की लगात से निर्मित प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को शिक्षक के रूप में लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की कक्षा में पंडित नेहरू का दृष्टांत बताते हुए बच्चों को बताया कि किस तरह से लोकतांत्रिक भारत और गुलाम भारत में शासन व्यवस्था का फर्क था। उन्होंने बताया कि आजादी मिलने के बाद एक बार एक वृद्धा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का कॉलर पकड़ लिया था। उसने नेहरू जी से पूछा कि जवाहर बताओ, मुझे आजादी से क्या मिला? पंडित नेहरू ने उस महिला को उत्तर दिया कि आपको यह अधिकार मिला कि आप अपने प्रधानमंत्री से भी सवाल पूछ सकती हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि गुलाम भारत में नीतियां जनता के अनुकूल नहीं बनती थीं । उन्होंने बताया कि भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रकृति का मलमल तैयार होता था। यह मलमल इतना महीन होता था कि अंगूठी में भी समा जाता था और इसी महीन मलमल के देश को पूरी तरह से मैनचेस्टर की मिलों पर अंग्रेजों ने निर्भर कर दिया।

प्रयास विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए सीएम
इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गंजमंडी स्थित आमसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने एक साथ कई सौ करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिले को हॉकी स्ट्रोटर्फ देने की भी घोषणा की। हॉकी प्रेमियों की इस मांग को दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने भी सीएम के सामने रखी थी।
140 करोड़ रूपए की लागत वाली अमृत मिशन योजना की सौगात
इसके साथ ही सीएम ने नगर निगम दुर्ग को भी विकास कार्य के लिए बजट देने की घोषणा की। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नए बने टेनिस कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने टेनिस का रैकेट थामकर उसका उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टेनिस खिलाड़ियों से भी चर्चा की।
टेनिस कोर्ट में खेलते हुए मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला उद्योग एंव व्यापार कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि स्थानीय लोगों का स्किल डेवलपमेंट करें, उनके लिए रोजगार की संभावना होगी तो वे उद्योगों को स्वीकार करेंगे। सीएम ने उन्हें बताया कि दुर्ग जिला औद्योगिक जिला है लेकिन देश मे ओद्योगिक केंद्र की पहचान भिलाई से है।

दुर्ग में भी रायपुर की तरह बनेगा होलसेल कॉरिडोर : भूपेश बघेल

बीएसपी की स्थापना के बाद यहां उद्योगों की शुरुआत हुई। दुर्ग के निर्माण में यहां के उद्योगों की बड़ी भूमिका है। बीच के दौर में निजीकरण का दौर चला और श्रमिकों की मांग घटी। तकनीक का असर पड़ा है। बीएसपी प्रदेश के उद्योगों के लिए रीढ़ की तरह है।

दुर्ग में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए लगभग 3 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से निर्मित वर्किंग वुमन हॉस्टल का लोकार्पण किया

सब्जी और फल का भी दुर्ग जिला हब रहा है। यहां के किसान ऐसे क्रॉप भी उगा रहे हैं जिनकी मांग विदेशों में भी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे लगातार मैं उद्योग संगठनों से मिलता रहा, उनकी समस्याएं जानी और इसका निराकरण भी किया। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई चर्चा के बार में भी बात की।

मुख्यमंत्री ने पानी की गुणवत्ता की जांच करने वाली महिलाओं को जल बहिनी की उपाधि देकर किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि हमने उन्हें बताया है कि धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मिलने पर इस उद्योग के लिए बड़ा काम हो सकता है। किसान उन्मुख नीतियों का लाभ बाजार को मिला है और शहरी अर्थव्यवस्था भी इससे लाभान्वित हुई है। कोर सेक्टर और इससे बाहर हम सबको अवसर देंगे। हमारे उद्योगपति ही हमारे उद्योग के ब्रांड एंबेसडर हैं।

सीएम ने संभागभर के उद्योगपतियों से चर्चा की है

अमृत मिशन योजना का शुभारंभ

इसके बाद उन्होंने अमृत मिशन योजना का शुभारंभ किया है। जिसे तहत 32 हजार नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। साथ ही सीएम ने ट्रांजिट हॉस्टल का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया है। 10 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से ये हॉस्टल बनाया गया है।अधिकारियों को ट्रांसफर में आने पर यहां रहने की सुविधा मिलेगी।

सीएम ने ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया है।
सीएम ने ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया है।

इसके अलावा सीएम नवनिर्मित वर्किंग वूमन हॉस्टल का भी लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे दुर्ग के पुरानी गंजमंडी में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। आम सभा कार्यक्रम में शाम होने के लिए राज्य के कई मंत्री और दुर्ग जिला के नेता व निगम पदाधिकारी शामिल होंगे। आम सभा कार्यक्रम के बाद सीएम स्मृति नगर भिलाई में टेनिस कोर्ट का शुभारंभ करेंगे और फिर 4.40 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमृत मिशन योजना के शुभारंभ के दौरान मंत्री शिव डहरिया और विधायक अरुण वोरा भी मौजूद रहे

क्या है अमृत मिशन योजना फेस – 1
दुर्ग निगम क्षेत्र की जनता को जल संकट से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए अमृत मिशन योजना फेस -1 का कार्य 144.90 करोड़ की लागत से किया गया है । योजना के तहत् जल शोधन संयंत्रो का संधारण, पांच उच्च स्तरीय जलागारों के निर्माण के साथ जल वितरण के लिए पाईप लाईन का विस्तार भी निगम प्रशासन ने किया है। शहर को जल संकट से मुक्ति दिलाने 24 एमएलडी जल शोधन संयंत्र में फिल्टर, क्लैरीफायर ब्रिज, फ्लैश मिक्सचर, 2 नग वीटी पम्प एवं पैनल, 400 केवीए की क्षमता के 2 ट्रांसफॉर्मर, बैकवाश पम्प एवं वाटर फीलिंग पम्प के साथ-साथ संपूर्ण सिविल स्ट्रक्चर का कार्य किया गया है।

वहीं 11 एमएलडी जल शोधन संयंत्र में फिल्टर मिडिया, फ्लौकुलेशन ब्रिज, फ्लैश मिक्सचर, 4 नग वीटी पम्प पैनल, बैकवाश पम्प लगाकर संधारण का कार्य किया गया है। जल संग्रहण के लिए गंजमंडी में 3400 किलो लीटर, पुलगांव में 2000 किलो लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही 11 एमएलडी परिसर में 1800 किलो लीटर, 24 एमएलडी परिसर में 1700 किलो लीटर, शनिचरी बाजार में 1700 किलो लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है। जल वितरण के लिए सभी 60 वार्डों में 446.97 किलो मीटर, नवनिर्मित पानी टंकियो को भरने के लिए 9.54 किलो मीटर राईजिंग मेंन पाईप लाईन का विस्तार किया गया है। 31945 नग मीटर युक्त कनेक्शन लगवाए गए हैं।

कामकाजी महिलाओं के छात्रावास की विशेषता

कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए गए कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण नगर निगम दुर्ग के द्वारा 3 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। जीई रोड जल परिसर के समीप बने इस छात्रावास में 100 महिलाओं के ठहरने के लिए अटैच बाथरूम के साथ 42 कमरे बनाए गये हैं। यहां शासकीय, अर्धशासकीय विभागों में कार्य करने वाली नियमित महिला कर्मचारियों के अलावा प्रतिष्ठित संस्थानों/शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत्/प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्राओं व महिलाओं को ठहरने के लिए पात्रता होगी।

इस छात्रावास में मेस, लायब्रेरी, बैडमिंटन कोर्ट, टीवी युक्त मनोरंजन कक्ष, लॉन का निर्माण किया गया है। वाहन पार्किंग के लिए 1,000 वर्गमीटर क्षेत्र सुरक्षित रखा गया है। छात्रावास में ठहरने वाली महिला उम्मीदवारों को 1000 रुपए महीने का किरया देना होगा। छात्रावास संचालन महिला स्व सहायता समूह, महिला फर्म के द्वारा किया जाएगा।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang