सरगुजा, रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रदेशव्यापी दौरे पर हैं। बलरामपुर और सूरजपुर के बाद मुख्यमंत्री बघेल आज सरगुजा जिले में भेंट-मुलाकात कार्यकर्म के 7वें दिन लुंड्रा विधानसभा पहुंचे।
देखिए झलकियां
- सब्जी उत्पादकों को नुकसान न हो, उन्हें सब्जियों का सही मूल्य मिले। इसके लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जाए।
- स्कूल में ही बच्चों ने कहा हम बोरे बासी खाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा मैं भी खाता है यह बहुत अच्छा होता है। इसे ताजा खाना चाहिए।
- मुख्यमंत्री ने मिडिल स्कूल सहनपुर में स्कूली बच्चों के साथ समूह में फ़ोटो खिचाई।
- मुख्यमंत्री श्री बघेल से मिडिल स्कूल में मुलाकात के समय बच्चों ने खेल सामग्री की मांग पर मुख्यमंत्री ने चौपाल में तुरंत इच्छा पूरी की बच्चों को खेल का सामान दिया।
- आंगनबाड़ी सहनपुर में बच्चों ने मुख्यमंत्री का कागज के फुल भेंट किया।
- मुख्यमंत्री ने ग्राम कतकालो में जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण कर परिसर में अनार के पौधे का रोपण किया।
- मुख्यमंत्री का करजी में श्री अवधेश प्रजापति की पत्नि श्रीमती गुलाबी प्रजापति ने मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया।
- मुख्यमंत्री ने करजी निवासी श्री अवधेश प्रजापति के घर उनके साथ जमीन पर बैठकर गांव के मुद्दों पर चर्चा करते भोजन किया।
- श्रीमती प्रजापति ने मुख्यमंत्री को परोसे मिट्टी के चूल्हे पर बने ठेठ सरगुझिया थाली के व्यंजन।
- प्रजापति की बिटिया मधुलिका ने मुख्यमंत्री को चारकोल पेंसिल से बनाई उनकी तस्वीर भेंट की, मुख्यमंत्री ने मधुलिका की चित्रकारी के हुनर की सराहना की।
- मुख्यमंत्री ग्राम करजी की जनचौपाल में ग्राम- परसोढ़ी खुर्द में आम के पेड़ों के बीच बांस और पैरे के पारंपरिक छप्पर में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल।
- जनचौपाल में श्रीमती यूनिता सिंह अपने बीमार रहने और बच्चे के पैरों की तकलीफ की बात बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती यूनिता सिंह और उनके दिव्यांग बच्चे का होगा इलाज।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को उच्चतर माध्यमिक शाला करजी के अंग्रेजी विषय के शिक्षक श्री अलियुस लकड़ा ने पीपल के पत्ते पर बनाई मुख्यमंत्री की तस्वीर तोहफे में दी।
- पटवारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड अद्यतन मिलने पर चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा पटवारी का काम कैसा है। ग्रामीणों ने बताया पटवारी बहुत अच्छे हैं सुबह समय से पहले ही आ जाते हैं।
- मुख्यमंत्री बटवाही उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली और ओपीडी, आईपीडी तथा प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया।
- मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों के आग्रह पर उनके साथ खिंचवाई फोटो।
- मुख्यमंत्री ने बटवाही उप स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई और उनसे बात कर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के बारे में पूछा।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बटवाही गौठान में 20 लाख रुपए की लागत से बने 1 हज़ार बैग की क्षमता वाले मशरूम यूनिट का उद्घाटन किया।
- मुख्यमंत्री ने मशरूम यूनिट का उद्घाटन किया।
- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भी महिलाओं के आग्रह पर सेल्फी खींची।
- बटवाही गौठान में मुख्यमंत्री का महिलाओं ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर स्वागत किया।
- महिलाओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत में मांदर की थाप पर गीत गाया।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंडा उत्पादन इकाई का अवलोकन किया।
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अण्डा उत्पादन इकाई में समूह की महिलाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी ली।
- मुख्यमंत्री लौटने लगे तो महिलाओं ने कहा कि ‘हमन तोर साथ फोटो लेबो’ तो उन्होंने दीदियों को पास बुलाकर फ़ोटो खिंचाई।
- गौठान निरीक्षण के दौरान दीदियों ने मुख्यमंत्री को जिमीकंद भेंट की।
- अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री ने महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।
- मुख्यमंत्री का अंबिकापुर के गोंडवाना भवन में आयोजित आदिवासी समाज सम्मेलन कार्यक्रम में मांदर की थाप पर थिरकते हुए समाज के लोगों ने किया स्वागत।
- मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित देवगुड़ी में पूजा-अर्चना की।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अम्बिकापुर सर्किट हॉउस में आम जनों और विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की।
- मुख्यमंत्री से कैट के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर व्यपारिक मुद्दे पर चर्चा की।
- साहू समाज सरगुजा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।
- सर्व ब्राहमण समाज ने मुख्यमंत्री का किया सम्मान।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं
सहनपुर
- मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए धौरपुर में नया महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।
- मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने धौरपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा।
- सहनपुर ग्राम पंचायत में मछली नदी पर पुल निर्माण की घोषणा।
- रघुनाथपुर में उप तहसील की घोषणा।
- सहनपुर मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा
- सहनपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र, साप्ताहिक बाजार में शेड और चबूतरा का निर्माण की घोषणा।
- शासकीय उ.मा. स्कूल लुंड्रा एवं कुदारी लमगांव में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की घोषणा।
- शासकीय उ.मा. विद्यालय करौली, बरगीडीह,रघुनाथपुर में भवन निर्माण की स्वीकृति।
करजी-कतकालो
- करजी में हायर सेकंडरी स्कूल के भवन निर्माण की घोषणा।
- लोगों की मांग पर करजी में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारम्भ करने की घोषणा।
- करजी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम खोलने की प्रक्रिया होगी प्रारम्भ।
- टपरकेला में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण।
- कुबेरपुर और आमादरहा में सोलर लिफ्ट इरीगेशन की होगी स्थापना।
- कतकालो में नवनिर्मित स्टेडियम का नामकरण मदनवाड़ा नक्सली मुठभेड़ में शहीद उप निरीक्षक श्री श्याम किशोर शर्मा के नाम पर किया जाएगा।
बटवाही
- नेशनल हाइवे में रघुनाथपुर से बुलगा तक पक्की सड़क निर्माण।
- बटवाही में हाई स्कूल निर्माण।
- तपता से खड़गवां मार्ग में पुलिया निर्माण।
अम्बिकापुर
- अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नाम होगा राजमोहिनी देवी के नाम पर।
- पंडो तथा चेरवा समाज को जमीन एवं 20 लाख रूपए की राशि।
- कंवर समाज को 15 लाख रूपए की राशि।
- गोंडवाना समाज परिसर में बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने डीएमएफ फंड से 9.81 लाख रूपए।
- गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए।