राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गोधन न्याय योजना के तहत जारी करेंगे 13 करोड़ 31 लाख रूपए


- गोधन न्याय योजना के तहत हो चुका है 237 करोड़ 11 लाख रूपए का भुगतान
- स्वावलंबी गौठान समितियों ने स्वयं की राशि से खरीदा 14.63 करोड़ रूपए का गोबर
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 13 करोड़ 31 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 01 मई से से 15 मई तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.17 करोड़ रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 4.35 करोड़ और महिला समूहों को 6.79 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
RO-NO-12059/77
यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत 30 अप्रैल तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर की भुगतान राशि, गौठान समितियों एवं महिला समूहों को लाभांश के रूप में 237 करोड़ 11 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 21 मई को 13.31 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद राशि यह आंकड़ा बढ़कर 250 करोड़ 40 लाख रूपए हो जाएगा।
गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 30 अप्रैल तक खरीदे गए गोबर के एवज में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों को 138 करोड़ 56 लाख रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 21 मई को गोबर विक्रेताओं को 2.17 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 140.71 करोड़ रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों को भी अब तक 59.57 करोड़ रूपए तथा महिला स्व-सहायता समूहों 38.98 करोड़ रूपए राशि लाभांश की भुगतान किया जा चुका है। 21 मई को गौठान समितियों को 4.35 करोड़ तथा स्व-सहायता समूह को 6.79 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर क्रमशः 63.92 करोड़ एवं 45.77 करोड़ रूपए हो जाएगा।
गौठानों में महिला समूहों द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय गोबर से बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा 14 लाख 46 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 5 लाख एक हजार क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 19 हजार 357 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं।
गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 65 करोड़ 40 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 12,013 महिला स्व सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 82725 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है। गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए एमओयू हो चुका है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गौठानों को रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कृषि एवं वनोपज आधारित प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित की जा रही हैं। प्रथम चरण में राज्य के 161 गौठानों में तेल मिल तथा 197 गौठानों में दाल मिल स्थापित किए जाने की कार्ययोजना पर अमल शुरू कर दिया गया है। अब तक 41 गौठानों में तेल मिल एवं 100 गौठानों में दाल मिल की स्थापना की जा चुकी है।
राज्य में गोधन के संरक्षण और सर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10,622 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 8397 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं, जिसमें से 3 हजार 89 गौठान आज की स्थिति में स्वावलंबी हो चुके हैं। स्वावलंबी गौठानों में अब तक स्वयं की राशि से 14 करोड़ 63 लाख रूपए का गोबर क्रय किया है। गोधन न्याय योजना से 2 लाख 11 हजार से अधिक ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 45.27 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। इस योजना से एक लाख 20 हजार से अधिक भूमिहीन परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।



राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ : IAS के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी ट्रांसफर ; लोकेश भिलाई और प्रकाश दुर्ग निगम के होंगे नए आयुक्त


रायपुर, दुर्ग : छत्तीसगढ़ शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के ट्रांसफर के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी तबादला किया है।
RO-NO-12059/77
मुख्य कार्यपालन अशिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव व जांजगीर-चांपा और आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई व दुर्ग को नए स्थानों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। नगर निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे को ट्रांसफर कर दुर्ग नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।


राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक सर्जरी : 37 IAS का ट्रांसफर, 19 जिलों के कलेक्टर बदले ; सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे अब रायपुर के DM


रायपुर : सूबे में राज्य सरकार ने इस साल का सबसे बड़ा प्रशासनिक सर्जरी किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग के 37 अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे। देखिए सूची :
RO-NO-12059/77
कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी बदल दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोण्डागांव के कलेक्टर थे। इस फेरबदल से जिन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हाे रहे हैं उनमें, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, दुर्ग, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सरगुजा, बलौदा बाजार-भाटापारा, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, बालोद, सुकमा, बलरामपुर-रामानुजगंज और मुंगेली शामिल है।


राजनीति
CG त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022 : 28 जून को होंगे 3 जनपद सदस्य, 62 सरपंच और 52 पंच पदों के लिए चुनाव


रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022 अंतर्गत राज्य के 21 जिलों में जनपद पंचायत सदस्य के 3, सरपंच के 62 और पंच के 52 पदों पर सविरोध निर्वाचन के लिए 28 जून को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 255 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
RO-NO-12059/77
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले में ग्राम पंचायत मोहतराई, बाम्हू, बेलटुकरी, पोड़ी (सल्का) और चपोरा में सरपंच पद और 5 ग्रामों में 5 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मुंगेली जिले में जनपद सदस्य क्षेत्र क्र.-1 सेतगंगा के लिए उप निर्वाचन होगा।
ग्राम पंचायत फरहदा और फूलवारीकला में सरपंच तथा 2 ग्रामों में 2 वार्ड पंच पदों लिए मतदान कराया जाएगा। जांजगीर-चाम्पा जिले में ग्राम पंचायत कटौद, कचंदा, खोखरी, भूतहा, बोकरमुड़ा में सरपंच और 4 ग्रामों में 4 वार्ड पंच, रायगढ़ में ग्राम पंचायत कोतासुरा, रिंवापार, रतनमहका, मुड़ागांव में सरपंच और 1 ग्राम पंचायत में 1 वार्ड पंच के लिए मतदान कराया जाएगा। सूरजपुर जिले में ग्राम पंचायत परसापारा, सुमेरपुर, खैरा में सरपंच और 1 ग्राम पंचायत में 3 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा।
इसी प्रकार बलरामपुर जिले में ग्राम पंचायत जनकपुर और नवाडीहकला में सरपंच और 1 ग्राम पंचायत में 1 वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। कोरिया जिले में ग्राम पंचायत चिरगुड़ा, आनी, केनापारा, केल्हारी में सरपंच और 2 ग्राम पंचायतों में 2 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। जशपुर जिले में ग्राम पंचायत तपकरा और रायपुर जिले के ग्राम पंचायत मंदलोर व तर्री में सरपंच पद के लिए मतदान होगा।
बलौदाबाजार जिले में ग्राम पंचायत सुढ़ेला, कोहरौद, तुरमा, घोटिया, सुरखी, भैंसा, हथबंद, जुनवानी में सरपंच पद और 6 ग्राम पंचायतों में 6 वार्ड पंच, गरियाबंद जिले में ग्राम पंचायत गुण्डरदेही और केकराजोर में सरपंच और 3 ग्राम पंचायतों में 3 वार्ड पंच, महासमुंद जिले में ग्राम पंचायत शेर, चारभांठा, बड़े टेमरी में सरपंच, धमतरी जिले में ग्राम पंचायत सिवनीखुर्द में सरपंच और 5 ग्राम पंचायतों में 6 वार्ड पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। बेमेतरा जिले में ग्राम पंचायत बाघुल में सरपंच और 3 ग्राम पंचायतों में 3 वार्ड पंच, दुर्ग जिले में ग्राम पंचायत पेण्ड्रीतराई में सरपंच और 6 ग्राम पंचायतों में 6 वार्ड पंच, बालोद जिले में ग्राम पंचायत राघोनवागांव और सिवनी में सरपंच तथा 3 ग्राम पंचायतों में 3 वार्ड पंच, राजनांदगांव जिले में ग्राम पंचायत ईरा, भानपुरी, सांकरा, महरूमखुर्द, आलीवारा, बोदेला, किरगी ब, मुकादाह, गिधाली, बासड़ी में सरपंच पदों के लिए और 3 ग्राम पंचायतों में 3 चसर्ढ पंच पदों के लिए मतदान होगा। कबीरधाम जिले में ग्राम पंचायत कोयलारी, लरबक्की, पोलमी, सोनपुरी में सरपंच और 2 ग्राम पंचायतों में 2 वार्ड पंच के लिए मतदान होगा और बीजापुर जिले में ग्राम पंचायत पेदाकोडेपाल, मुरदण्डा में सरपंच पद, बस्तर जिले के 2 ग्राम पंचायतों के 2 वार्ड पंचों के लिए मतदान होगा।
इस जिले के जनपद पंचायत तोकापाल में सदस्य के लिए मतदान होगा। इस जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कोण्डालूर, घाटधनोरा, सिंघनपुर ग्राम सम्मिलित हैं। कोण्डागांव जिले में जनपद पंचायत फरसगांव में सदस्य के लिए मतदान होगा। इस जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कबोंगा, कोसागांव, जैतपुरी सम्मिलित हैं।


-
Career7 days ago
CG : कृष्णा पब्लिक स्कूल सुंदर नगर भिलाई में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन ; बच्चों ने बढ़-चढ़ कर किया योग ; देखिए तस्वीरें
-
राज्य एवं शहर5 days ago
CG में 3 दिन बंद रहेंगी शराब बिक्री, होटल-रेस्टॉरेंट में भी बेचने की अनुमति नहीं, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश ; जानिए कारण
-
देश-विदेश5 days ago
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 35 ट्रेनें अगले 15 दिन के लिए फिर रहेंगी रद्द, देखिए सूची
-
क्राइम4 days ago
CG : भिलाई में मर्डर केस का खुलासा : रेप केस में फंसाने की धमकी दी तो युवकों ने पहले महिला से बनाया शारीरिक संबंध, फिर हत्या कर बोरे में डालकर गटर में फेंका
-
क्राइम4 days ago
Sidhu Moosewala Murder Case : 2021 में रची गई थी मूसेवाला की हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग तीसरी कोशिश में हुआ सफल
-
ज्योतिष5 days ago
राशिफल 23 जून : कन्या समेत इन राशि वालों को लग सकती है चोट, ये लोग गलत भाषा के प्रयोग से बचें
-
Special News5 days ago
छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार : प्रतिष्ठित IMC डिजिटल अवार्ड्स 2021 से किया गया सम्मानित
-
क्राइम5 days ago
छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर रात हत्या : तीन भाइयों ने दो लोगों को डंडे, पाइप से खूब पीटा, एक की मौत दूसरा जख्मी जख्मी