राजनीति
CG : नगर पालिका बैकुण्ठपुर में बहुमत के बाद भी कांग्रेस नहीं बना पायी अध्यक्ष, पार्टी ने दो पार्षदों को किया निष्कासित


बैकुंठपुर : कोरिया जिला के मुख्यालय और नगर पालिका बैकुण्ठपुर में आज हुए मतदान के बाद यहां भाजपा की अध्यक्ष बन गई हैं। जबकि यहां से कांग्रेस के 12 पार्षदों ने जीत हासिल की थी। एक निर्दलीय और 7 पार्षद भाजपा के जीते थे लेकिन समय के साथ स्थितियां ऐसे बदली की आज भाजपा प्रत्याशी श्रीमति नविता शिवहरे ने जीत गईं। जिसके बाद हरकत में आते हुए कांग्रेस पार्टी ने 2 निर्वाचित पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया।
RO-NO-12027/80

कांग्रेस ने मुसर्रत जहां और अहमदुल्ला फिरोज को पार्टी से निकाल दिया। इन पर क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है। बैकुंठपुर नगर पालिका में कांग्रेस के आशीष यादव उपाध्यक्ष बने हैं जिन्होंने बीजेपी के भानू पाल को हराया है।
यहां लाट सिस्टम में बीजेपी ने बाजी मारी है, दोनो ही पार्टी के प्रत्याशियों को बराबर मत मिले थे। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी को 10-10 मत मिले थे।



देश-विदेश
त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी क्यों BJP में हो सकता है विप्लव, पढ़ें इनसाइड स्टोरी


अगरतला : भाजपा ने त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले आंतरिक कलह को थामने की बात करते हुए सीएम बिप्लब कुमार देब को पद से हटा दिया है। हालांकि इसके बाद भी पार्टी में कलह थमने की बजाय बढ़ ही सकती है। शनिवार को बिप्लब कुमार देब ने अचानक ही इस्तीफा दिया था और उसके कुछ देर बाद ही विधायकों की मीटिंग में माणिक साहा का नाम फाइनल हो गया। इस पर सहकारिता मंत्री रामप्रसाद पॉल भड़क गए थे और भाजपा दफ्तर में सीनियर नेताओं पर कुर्सी फेंकते नजर आए थे। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह पार्टी के लिए काम नहीं कर पाएंगे।
RO-NO-12027/80
हालांकि अगले ही रामप्रसाद पॉल अपने रुख से पलट गए और कहा कि वह उनकी भावनाओं का क्षणिक उबाल था। उन्होंने कहा, ‘भाजपा एक लोकतांत्रिक दल है। यहां हर चीज अनुशासन के दायरे में रहकर ही होती है। मैं यहां पार्टी का काम करने के लिए हूं।’ इसके बाद भी वह माणिक साहा के शपथ समारोह में देरी से पहुंचे। वह और राज्य के डिप्टी सीएम जिष्णु देव वर्मा देरी से पहुंचे और इस बारे में पूछने पर कहा कि उनका लेट होना मायने नहीं रखता है। पार्टी के एक वर्ग का कहना है कि बिप्लब देब को हटाए जाने की स्थिति में जिष्णु देव वर्मा और पॉल खुद को सीएम के तौर पर देख रहे थे।

विधायक बोले- बिप्लब के साथ थे, पर मानेंगे पार्टी का फैसला
भाजपा के ही सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कुछ माणिक साहा को सीएम बनाए जाने से खुश नहीं हैं। इन लोगों का कहना है कि माणिक साहा राज्यसभा के सांसद हैं और उनके स्थान पर किसी विधायक को यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे रामप्रसाद पॉल को बीते साल अगस्त में ही कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया था। उनके साथ ही भगबान दास और सुशांत चौधरी भी मंत्री बने थे। भाजपा की चीफ व्हिप कल्याणी रॉय ने कहा, ‘हम बिप्लब देब जी से जुड़े हुए हैं, लेकिन पार्टी फैसले से भी बंधे हैं। एक विधायक के तौर पर हम लोग काम करते रहेंगे और 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।’
भाजपा ने माणिक साहा के जरिए भी बनाया है बैलेंस
वहीं त्रिपुरा से ही आने वालीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि कहा जा रहा है कि माणिक साहा को कमान देकर भाजपा ने एक तरह से बैलेंस ही बनाया है। इसकी वजह यह है कि माणिक साहा को बिप्लब देब का ही करीबी माना जाता है। वह 2015 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे और फिर 2020 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। इस साल वह त्रिपुरा से भाजपा के पहले राज्यसभा सांसद के तौर पर चुने गए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में वह शहरी इलाकों में पन्ना प्रमुख इंचार्ज के तौर पर काम कर रहे थे।
(प्रियंका देब बर्मन की लेख से प्रकाशित)


राजनीति
छत्तीसगढ़ में भाजपा का जेल भरो आंदोलन जारी, रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल सहित 2000 कार्यकर्ता गिरफ्तार ; अन्य जिलों में भी जारी है प्रदर्शन


रायपुर : छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के को लेकर BJP ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने सोमवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन की शुरुआत की। रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कालीबाड़ी से मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए मार्च शुरू किया।
RO-NO-12027/80

रायपुर में करीब दो घंटे से चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित करीब 2000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। बृजमोहन काले गुब्बारे लेकर सेंट्रल जेल परिसर में बैठे हुए हैं। वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ में भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रदर्शन जारी है।
प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए। इसके बाद भी वह पुलिस को चकमा देकर नारेबाजी करते हुए घड़ी चौक तक पहुंच गए। पुलिस वहां उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हंगामा होने लगा। भाजपाई काला कानून वापस लो जैसे नारे लगाने लगे।
वहीं पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। इस दौरान एसआरपी चौक के पास आंदोलन करते हुए कई बीजेपी नेता गिरफ्तार किए गए। इनमें श्रीचंद सुंदरानी, पवन साय, नवीन मार्कंडेय, दीपक महस्के समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता गिरफ्तार किए गए। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम नेता जेल भरो आंदोन का नेतृत्व कर रहे हैं।
बिलासपुर में बेरिकेड्स तोड़ा
बिलासपुर में जेल भरो आंदोलन के तहत भाजपाइयों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। पुलिस ने भाजपाइयों को कलेक्ट्रेट से पहले रोक लिया। बताया जाता है कि एक BJP नेता की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार के बाद मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया जाएगा। जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बेरिकेड्स तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
गरियाबंद में ‘तुगलकी फरमान’
गरियाबंद में भी जेल भरो आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन जारी है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा आदि बीजेपी नेता मौजूद रहे। नगर के गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन जारी है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी गिरफ्तारी
गौरेला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट से पहले ही सभी कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए। इसके बाद उन्हें अस्थाई जेल ले जाया गया। इस दौरान भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
जांजगीर में भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ा, अस्थाई जेल ले जाए गए
जांजगीर में भाजपा नेताओं ने सरकारी आदेश को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर सैकड़ों की तादाद में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी गिर पड़े और उन्हें पैर में चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बीडी महंत बालोद्यान में बनाए गए अस्थाई जेल लाया गया है।
रायगढ़ में महिला कार्यकर्ता बेहोश हुई
रायगढ़ में गांधी पुतला चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से कलेक्ट्रेट के लिए बढ़े तो कंट्रोल रूम के पास बैरिकेड की दो स्तर पर रास्ता रोका गया था। हालांकि कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगो। इस दौरान दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस बीच दो महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गईं। उन्हें पुलिसकर्मी प्राथमिक उपचार के लिए लेकर गए। बाकी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें बस में भरकर कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए अस्थाई जेल ले जाया गया।
इस फैसले का विरोध
पिछले दिनों गृह विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया। इसमें तमाम धरना, निजी, सार्वजनिक कार्यक्रम, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों, जुलूस, रैली, भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रमों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया। यह कहा गया है कि सभी सार्वजनिक आंदोलन, धरना प्रदर्शन, राजनीतिक कार्यक्रम वगैरह अब जिला प्रशासन से बिना अनुमति के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। सरकार के इसी फैसले का विरोध भाजपा कर रही है।


राजनीति
छत्तीसगढ़ : दुर्ग में आपस में भिड़े भाजपा नेता, सांसद विजय बघेल के बयान पर भड़के प्रदेश समिति सदस्य राकेश पांडेय


दुर्ग : दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आपसी फूट शनिवार को सबके सामने आ गई। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के सामने ही दुर्ग सांसद विजय बघेल और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के भाई राकेश पांडेय के बीच वाद विवाद शुरू हो गया। सांसद बघेल ने संगठन की मजबूती को लेकर अपनी बात रखी तो राकेश पांडेय ने इसे संगठन और कार्यकर्ताओं का अपमान बता डाला। राकेश ने सांसद को यहां तक कह डाला कि संगठन बढ़िया काम कर रहा है नसीहत न दें।
RO-NO-12027/80
दरअसल, 16 मई को भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन कर रही है। इसे लेकर प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय ने दुर्ग में भाजपा की एक बैठक बुलाई थी। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद हुए थे। संगठन महामंत्री पवन साय के बाद सांसद विजय बघेल ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चार्ज करने की नीयत से काफी बातें कहीं। सांसद बघेल ने कहा कि संगठन को मजबूत होना पड़ेगा। अब सोनार नहीं, लोहार की तरह काम करना होगा।

सांसद बघेल ने कहा कि दुर्ग-भिलाई में संगठन की सक्रियता पर सवाल उठते हैं। प्रदर्शन में कुछ लोग मौजूद होते हैं। अब इसकी संख्या बढ़ानी होगी। 2003 में भाजपा का संगठन ज्यादा मजबूत था।उस समय कोई आंदोलन होता था तो कार्यकर्ताओं की भीड़ देखते बनती थी। आज वो बात नहीं है।
दुर्ग सांसद की ये बात सुनते ही भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश पांडेय भड़क गए। उन्होंने माइक अपने हाथ में लिया और कहा कि, बार-बार संगठन के कार्य और कार्यकर्ताओं पर प्रश्न चिन्ह लगाना कार्यकर्ता एवं संगठन का अपमान है। हमें इससे बचना चाहिये। संगठन सर्वोपरि है संगठन से ऊपर कुछ भी नहीं है। उन्होंने सांसद को यहां तक कह दिया संगठन बढ़िया कार्य कर रहा है, इस पर नसीहत न दें।
सांसद के बयान से पदाधिकारी भी नाराज
बैठक के दौरान दुर्ग सांसद के बयान की काफी किरकिरी हुई। भाजपा के जिलाध्यक्ष विरेंद्र साहू ने कहा कि पीड़ा महसूस होती है उनके लगातार ऐसे बर्ताव से। भाजपा नेता चंद्रिका चंद्राकर ने कहा जब जब भी बैठक हुई उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराया है। प्रदेश मंत्री ऊषा टावरी ने कहा, संगठन की अवहेलना क़तई बर्दाश्त नहीं होगी। पूर्व विधायक सांवला राम डहरे ने कहा, कार्यकर्ताओं को बार बार कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। सांसद के बयान के विरोध में संगठन के पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि हम अपना संसाधन लगाकर व संगठन मे अपना समय लगा कर काम करते हैं। इसी का परिणाम है कि 15 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रही। पूरी निष्ठा से सभी कार्यकर्ता संघठन का कार्य करते हैं, उनकी निष्ठा पर इस तरह प्रश्न चिन्ह लगाना सही नहीं है।


-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ : नेहरू नगर भिलाई के अंडरब्रिज के शेड में लगी भीषण आग ; मचा हड़कंप : देखिए वीडियो
-
खेल5 days ago
छत्तीसगढ़ की 2 सीनियर क्रिकेट टीम 3 अभ्यास मैच खेलने के लिए उत्तराखंड और पंजाब रवाना ; शशांक और संजीत को मिली कमान ; देखिए सूची
-
Special News6 days ago
छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे ’कृष्ण कुंज’ ; बरगद, पीपल, नीम और कदंब के पेड़ों का होगा वृक्षारोपण
-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ में दिखने लगा चक्रवात ‘असानी’ तूफान का असर, बस्तर सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार ; दुर्ग सबसे गर्म
-
ज्योतिष6 days ago
राशिफल 10 मई : कर्क समेत इन राशि वालों का बढ़ेगा धन, इन राशियों के जातक बहुत बचकर पार करें समय
-
CORONA VIRUS5 days ago
छत्तीसगढ़ : कोरोना के 6 नए मामले आए सामने, 7 हुए ठीक ; सक्रिय केस 33 ; 16 जिले संक्रमण मुक्त
-
Special News6 days ago
CG : भेंट-मुलाकात के 7वें दिन लुंड्रा विधानसभा पहुंचे CM भूपेश ; धौरपुर में SDM कार्यालय और कॉलेज, बच्चों की पूरी की इच्छा ; देखिए झलकियां और घोषणाएं
-
राज्य एवं शहर5 days ago
छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार पुलिस विभाग में 18 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला ; देखिए लिस्ट