रायपुर : राज्य शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से मृत तीन व्यक्तियों के निकटतम परिजनों के लिए 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। जशपुर कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृत प्रदान कर दी है। इसमें ग्राम सन्ना व उप तहसील सन्ना निवासी श्रीमती स्वास्ती खलखो की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री जय नाथ के लिए 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम भितघरा, तहसील बगीचा निवासी अबिना टोप्पो की मृत्यु प्राकृतिक आपदा से हो जाने पर उनके पिता श्री रेमिश टोप्पो हेतु चार लाख एवं ग्राम तिलंगा, तहसील कांसाबेल निवासी श्री अंशुल केरकेट्टा की मृत्यु प्राकृतिक आपदा से होने पर उनके पिता श्री अरविंद केरकेट्टा के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।