राज्य एवं शहर
CG : सुकमा में CM भूपेश के भेंट-मुलाकात 2.0 का पहला दिन : तोंगपाल होगा पूर्ण तहसील, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, खेल मैदान निर्माण ; देखिए झलकियां और घोषणाएं


सुकमा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री बघेल बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। बस्तर के सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा से उन्होंने अभियान की शुरुआत की है। देखिए वीडियो :
RO-NO-12059/77
भेंट मुलाकात के दूसरे चरण के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने @SukmaDist जिले के कोंटा ,छिंदगढ़ और सुकमा में लगाई जन-चौपाल और लोगों से की भेंट मुलाकात।देखिए झलकियाँ –#BhetMulakat#BhupeshTuharDwar#Chhattisgarh#BestCMBhupesh pic.twitter.com/TTrN45Atlh
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 19, 2022
देखिए झलकियां :
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री राम लिंगेश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना की।
- मुख्यमंत्री कोण्टा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी और मरीजों से मुलाकात की।
- मुख्यमंत्री ने कोण्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्ग मरीज के साथ बैठकर उनका हालचाल पूछा और उन्हें भरोसा दिलाया कि वो जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।
- मुख्यमंत्री के कोंटा आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह था। कोंटा सहित आस-पास के गांव के लोग भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उमड़ पड़े थे।
- कोंटा पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने छिन्द पत्ते से बना पारम्परिक गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।
- कभी नक्सली कमांडर रहे मड़कम मुदराज ने मुख्यमंत्री को सुनाई आपबीती……..कहा आत्मग्लानि में किया सरेंडर…पहले एसपीओ बना और आज हूं इंस्पेक्टर
- मड़कम ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने सड़क, कैम्प और स्कूलों को सुधारकर बदल दी है नक्सल प्रभावित इलाके की तस्वीर।
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंस्पेक्टर मड़कम को अपने पास बुलाकर कंधे पर हाथ रखा, हाथ मिलाकर मुख्यधारा में लौटने पर शाबाशी दी और उनके लिए ताली भी बजवायी।
- मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में 12 गांवों के 291 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, किसानों को पावर स्प्रेयर और तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का भुगतान किया।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुसरिया माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।
- मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुसारिया माता मंदिर परिसर में बरगद का पौधा रोपित किया।
- मुख्यमंत्री ने देवगुड़ियों के पुजारियों से भेंट-मुलाकात कर उन्हें उपहार स्वरूप धोती, कुर्ता और पगड़ी भेंट की।
- छत्तीसगढ़ शासन में सुकमा जिले में 100 देवगुड़ियों का 5 करोड़ की लागत से कराया है जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण। आदिवासियों की आस्था के केन्द्र इन देवगुड़ियों को एक साथ पूजा-अर्चना के लिए किया समर्पित।
- मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान नेत्रहीन मड़ियम मुक्का के आंखों का इलाज रायपुर में कराने के निर्देश दिए।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भेंट मुलाकात कार्यक्रम में 22 वर्षीय रितिशा सिंह ने अपने हाथों से बनाई उनकी मनमोहक फोटो पोर्ट्रेट भेंट की।
- मुख्यमंत्री को चीका रास गौठान से जुड़ी श्रीमती चंपावती नाग ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने सोचा नही था, कि गोबर से भी उन्हें इतना पैसा मिलेगा।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चीका रास गौठान से जुड़ी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब ने अपने आत्मबल और मेहनत से गौठान और गोधन न्याय योजना की सार्थकता प्रमाणित की है।
- मुख्यमंत्री ग्रामीण श्री आयताराम मंडावी के घर पहुंचे, उनके परिजनों ने भेंट-मुलाकात की और भोजन किया। मुख्यमंत्री ने भोजन के दौरान कोलियारी भाजी, आम की चटनी, दाल-चावल, मड़िया पेज का आनंद लिया।
- मुख्यमंत्री ने किया स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छिन्दगढ़ का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्कूल परिसर में आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट समर कैम्प में बच्चों से भेंट-मुलाकात कर उनकी कलाकृतियों की जानकारी ली।
- मुख्यमंत्री को स्कूली बच्चों ने भी बड़ी उत्सुकता और उत्साह से अपनी-अपनी कलाकृतियों और रचनात्मकता के बारे में बताते रहे, जिसे देख मुख्यमंत्री भी आनंदित नजर आए।
- मुख्यमंत्री बच्चों को कैरम खेलता देख उनके साथ बैठकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
- मुख्यमंत्री के साथ बच्चों ने सेल्फी ली।
- मुख्यमंत्री ने सुकमा जिला मुख्यालय में 58 लाख रूपए की लागत से निर्मित सी-मार्ट (छत्तीसगढ़ मार्ट) का लोकार्पण किया।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बने सी-मार्ट के फर्स्ट कस्टमर, 1348 रूपए की खरीदी कर मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह की कराई बोहनी।
- मुख्यमंत्री ने सुकमा में 80 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुलिस अधिकारी मेस का किया लोकार्पण।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिला मुख्यालय में शहीद पार्क का लोकार्पण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिला मुख्यालय में शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सुकमा नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक-13 में 25.53 लाख एवं वार्ड क्रमांक-15 में 25.53 लाख की लागत से पौनी पसारी योजना, 25 लाख की लागत से शहीद पार्क उन्नयन कार्य एवं वार्ड क्रमांक-13 में 117.86 लाख की लागत से मुक्तिधाम निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
- मुख्यमंत्री ने सुकमा के पुलिस ग्राऊण्ड में दुर्गा फाइटर्स बटालियन की महिला जवानों से की मुलाकात।
- मुख्यमंत्री को दुर्गा फाइटर्स बटालियन की महिला जवानों ने फोटो पोट्रेट भेंट की।
- मुख्यमंत्री को दुर्गा फाइटर्स बटालियन की महिला प्रधान आरक्षक ने बताया कि पहले वर्दी देख कर लोग भाग जाते थे, अब सुरक्षाबलों के कैम्प स्थापित करने में ग्रामीण कर रहे हैं सहयोग।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब वर्दी के प्रति लोगों में भय नहीं, लोग समझ रहे कि ये हमारी सुरक्षा के लिए है।
- मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों के परिजनों से की भेंट-मुलाकात।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने आज @SukmaDist में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।#BhetMulakat#BhupeshTuharDwar#Chhattisgarh pic.twitter.com/WB7xkuSQoz
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 19, 2022
सीएम बघेल की घोषणाएं :
कोंटा :
- कोंटा जिले की दो उप तहसीलों जगरगुंडा और दोरनापाल को तहसील बनाने की घोषणा।
- कोंटा ब्लाक के बंडागांव एवं जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन।
- कोंटा में 30 बिस्तर अस्पताल को 50 बिस्तर करने की घोषणा।
- कोंटा सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर एवं स्टाफ निवास का निर्माण।
- दुब्बाकोटा में खेल मैदान निर्माण।
- एर्राबोर में बनेगा मिनी स्टेडियम।
- कोंटा अंचल के अंतर्राज्यीय सीमा पर प्रवेश द्वार का निर्माण।
छिंदगढ़ :
- तोंगपाल को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा।
- तालनार तथा किकिरपाल हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेण्डरी स्कूल में करने की घोषणा।
- कुकानार में विद्युत सब-स्टेशन की होगी स्थापना।
- कांजीपानी, गंजेनार और गुम्मा में हाई स्कूल की स्वीकृति।
- छिंदगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 50 बिस्तर हॉस्पिटल की घोषणा।
- मुसरिया माता मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति।
यह भी पढ़ें :



राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ : दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के भतीजे की नर्मदा नदी में डूबने से मौत


दुर्ग : दुर्ग नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के भतीजे अविनाश वर्मा (30) की नदी में डूबने से मौत हो गई। अविनाश अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश अपने मामा के घर गया था। इसी दौरान वह नर्मदा नदी नहाने गया। नहाते समय अचानक वह तेज बहाव में आ गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
RO-NO-12059/77
दुर्ग के न्यू आदर्श नगर कुर्मी बाड़ा निवासी अविनाश वर्मा अपने मामा के घर मंडला गया था। वहां मामा समेत परिवार के साथ पर्यटन क्षेत्र नर्मदा नदी घूमने का प्लान बनाया। वहां पहुंचकर अविनाश ने नहाने की बात कही। उसके मामा अपने बेटे और अविनाश को लेकर नहाने चले गए। अविनाश तैरना जानता था तो वह नदी में तैराकी करने लगा। इसी दौरान अचानक वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।
इससे पहले की उसके मामा उसे बचा पाते अविनाश पानी के बहाव में आकर उनकी आंखों से ओझल हो गया। मामा और उनके बेटे ने लोगों से मदद की गुहार लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोर की मदद से नदी में तलाश करवाई। करीब 10 घंटे की सर्चिंग के बाद उसका शव मिला।
दो साल पहले हुई थी शादी
विनाश के शव को दुर्ग लाया गया है। रविवार को पोटियाकला मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।अविनाश का विवाह दो साल पहले हुआ था। उसका दो माह का एक बेटा भी है। उसकी मौत के बाद उस मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बॉलीवुड तड़का - Entertainment
छॉलीट्यूब अवॉर्ड : सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत “मोहिनी” को बेस्ट एल्बम सहित मिला 3 अवार्ड ; तोशांत-मोनिका को बेस्ट सिंगर


रायपुर : मशहूर छत्तीसगढ़ी गीत “मोहिनी” को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। एक के बाद एक अवार्ड से एल्बम की शान और लगातार बढ़े जा रही है। छत्तीसगढ़ी सुपर हिट ब्लॉकबस्टर गीत ‘मोहिनी’ को बेस्ट एल्बम अवार्ड मिला है। साथ ही गायक तोशांत कुमार और मोनिका वर्मा को इस गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक और गायिका का अवार्ड मिला है।
RO-NO-12059/77
18 जून 2022 को साइंस कॉलेज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में ऑर्बिट मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित छॉलीट्यूब अवॉर्ड सेरेमनी 2022 में मोहिनी की टीम को कुल तीन अवार्ड से नवाजा गया। जिसमे बेस्ट एल्बम सहित बेस्ट मेल एंड फीमेल सिंगर का अवार्ड शामिल हैं।

मोहिनी गीत के गायक तोशांत कुमार और गायिका मोनिका वर्मा
क्षेत्रीय भाषा के गीत ‘मोहिनी’ ने सबसे तेजी से वायरल होने वाला हिट गाना बनकर राज्य के अन्य सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिलीज होने के बाद से, वीडियो हिट रहा है क्योंकि इसके मंत्रमुग्ध करने वाले गीतों ने ऑनलाइन बहुत अधिक कर्षण प्राप्त किया है। बड़े पैमाने पर जुड़ाव ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है क्योंकि यह 5.5 लाख रीलों के साथ 50 मिलियन व्यूज को पार कर गया है। यह गाना रिलीज होने के महज तीन महीने के अंतराल में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला वीडियो बन गया है।
इस गाने को गायक, संगीत निर्देशक और गीतकार – मोनिका वर्मा और दुर्ग जिले के भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर तोशांत कुमार ने गाया है। तोशांत और मोनिका राज्य की एक ऐसी संगीतमय जोड़ी है जिसका संगीत युवा पीढ़ी को पसंद आता है। इससे पहले भी दोनों ने कई हिट फिल्में दी हैं।
बिलासा छोलीवुड अवार्ड 2022
बिलासा छोलीवुड अवार्ड 2022 में छत्तीसगढ़ी सुपर हिट ब्लॉकबस्टर गीत ‘मोहिनी’ को बेस्ट एल्बम अवार्ड भी मिला था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी सराहना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत ‘मोहिनी‘ के रचनाकारों ने सौजन्य मुलाकात की थी। इस दौरान छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन की चेयरमेन और छत्तीसगढ़ी अदाकारा काजल श्रीवास ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह गाना अभी यू-ट्यूब चैनल में टॉप 50 म्यूजिक वीडियो में ट्रेंड कर रहा है। यह पहली छत्तीसगढ़ी गीत है, जो यह मुकाम हासिल कर पाया है।
राज्य के इतिहास में पहली बार, ‘मोहिनी’ ने पूरे भारत में पिछले दो महीनों से YouTube ग्लोबल चार्ट पर 35 वें स्थान पर पहुंचकर कई बॉलीवुड गानों को पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस उपलब्धि की सराहना की है।
यूट्यूब पर देखिए और सुनिए मोहिनी गीत :
यह खबरें भी पढ़े :


क्राइम
CG : दंतेवाड़ा की रहने वाली Ex Roadies कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी को जान से मारने की धमकी ; भिलाई के युवक को भी मिली थी धमकी, 2 गिरफ्तार


रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की निहारिका तिवारी को जान से मरने की धमकी मिली हैं। मशहूर रियलिटी टीवी शो रोडीज की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी को उदयपुर के कन्हैयालाल की तरह गला काटने की धमकियां मिल रही हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर कहा है कि तू उल्टी गिनती शुरू कर, अब तेरी बारी है। दरअसल, निहारिका ने एक वीडियो पोस्ट कर उदयपुर की घटना की निंदा की थी। जिसके बाद से उन्हें इस तरह की धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। वहीं भिलाई के एक युवक को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।
RO-NO-12059/77
निहारिका तिवारी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की रहने वाली हैं। अभी शूटिंग के लिए वे इंडोनेशिया में हैं। निहारिका ने दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत कर उन्हें मिल रही धमकियों के बारे में बताया। एक्स रोडीज ने कहा कि बहुत कम इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर होते हैं जो इस तरह के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। उदयपुर की घटना निंदनीय थी। इसलिए मैंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। मैंने कुछ गलत नहीं कहा। मैंने नूपुर शर्मा का पक्ष नहीं लिया, सिर्फ दर्जी कन्हैयालाल की जिस तरह से हत्या कि गई है उसका विरोध किया है।
निहारिका ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि, खुलेआम मर्डर हो रहा है। हमारे प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, क्या यह सही है? हम हिंदू भगवान शिव का नाम लेकर किसी का गला नहीं काटते। यह कभी सुनने को नहीं मिला किसी हिंदू ने शिवजी के लिए किसी का मर्डर कर दिया हो। हमारे शिवलिंग का मजाक उड़ेगा तो हमें भी गुस्सा आएगा।
इंस्टाग्राम में निहारिका को अलग-अलग ID से धमकियां मिली हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि, तेरा गला भी ऐसे ही कटेगा, तू रुक। एक यूजर ने कहा कि, गिनती चालू कर ले। जो तेरा काम है उसी पर ध्यान दे। वरना लेने के देने पड़ जाएंगे। एक यूजर ने लिखा कि इसे भी 4 कंधे पर लेकर जाओ। हालांकि, कइयों ने निहारिका का सपोर्ट भी किया है। कहा कि हम आप के साथ हैं। तो कइयों ने अपना ख्याल रखने की सलाह दी है। इधर, लगातार मिल रही धमकियों को लेकर निहारिका ने कहा कि मैं इन सब चीजों से डरने वाली नहीं हूं। जिसे जो बोलना है बोलने दो।
दुर्ग में कुम्हारी के युवक को मिली थी जान से मरने की धमकी
नूपुर शर्मा के समर्थन में कुम्हारी के एक 22 साल के युवक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। जिसके बाद युवक को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद युवक ने इसकी कुम्हारी थाने में FIR भी दर्ज करवाई। युवक ने पुलिस को बताया कि, वो रायपुर के लाल गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में काम करता है।
इस मामले में 2 प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी काशिफ उर्फ कुणाल सेन्द्रे 22 साल अस्पताल वार्ड शारदा मंदिर के पास थाना गोल बाजार रायपुर और रितिका भारती 20 साल राजीव गांधी आवास योजना जे ब्लॉक रूम नंबर 12 गोल बाजार रायपुर से गिरफ्तार किया है। दुर्ग सायबर सेल ने यह कार्रवाई की है।
इंस्टाग्राम पर रायपुर के कासिफ समेत 2 लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। जिसपर दुर्ग सायबर सेल ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
BJP बोली- हमारे कार्यकर्ता परिवार को सुरक्षा देने में सक्षम
कुम्हारी के युवक को धमकी मिलने के बाद भाजपा के नेता गौरीशंकर श्रीवास ने भी अपना बयान जारी किया है। गौरीशंकर ने कहा कि, जो लोग धमकियां दे रहे हैं वे ये न समझें कि उदयपुर जैसी घटना यहां दोहराई जाएगी। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उस परिवार को सुरक्षा देने में सक्षम है। राज्य सरकार ने FIR तो कर दी है लेकिन, परिवार को सुरक्षा नहीं दी गई है।


-
Special News5 days ago
777 Charlie Review : कलयुग के ‘धर्मराज’ की रुला देने वाली कहानी ; श्वान और इंसान के बीच अनोखा रिश्ता समझाएगा ये फिल्म ; देखिए ट्रेलर
-
CORONA VIRUS6 days ago
CG में 125 नए कोरोना के मामले मिले, 64 हुए ठीक, एक्टिव केस 757 ; रायपुर में 207 सक्रिय ; देखिए जिलेवार आंकड़ा
-
क्राइम5 days ago
नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखने वाले शख्स की दिनदहाड़े हत्या ; हमलावरों ने जारी किए वीडियो, उदयपुर में तनाव ; 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
-
क्राइम3 days ago
CG BREAKING : दुर्ग जिले में परिवार के 4 लोगों की मौत ; पिता ने दो बच्चे और पत्नी की हत्या कर खुद को लगाया फांसी
-
Country News Today Exclusive3 days ago
दिल्ली : मोतीलाल नेहरू कॉलेज के Enactus ने प्रोजेक्ट DESI के तहत, 1200 से ज्यादा श्वानों का नसबंदी और टीकाकरण कराया ; पढ़िए CNT के साथ उनकी खाश बातचीत
-
देश-विदेश4 days ago
BIG BREAKING : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने CM और MLC पद से किया इस्तीफा का एलान ; विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट
-
बॉलीवुड तड़का - Entertainment6 days ago
Alia Bhatt Pregnant News : आलिया भट्ट और रणबीर बनने वाले है मम्मी-पापा, हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
-
CORONA VIRUS5 days ago
Covid Update : भारत में कोरोना मामलों में 30.9% गिरावट, पिछले 24 घंटे में 11,793 नए केस वार्ड ; 27 मौत