Wednesday, November 29, 2023

CG foundation day 2023 : राज्य स्थापना दिवस पर आज सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

रायपुर : राज्य शासन ने ‘राज्य स्थापना दिवस’ के उपलक्ष्य में एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से इस आशय का आदेश जारी किया गया।23 सालों की यात्रा कर हमारा प्रदेश आज से 24वे साल में प्रवेश कर रहा है। प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य शासन ने सभी सरकारी विभागों में अवकाश रखा है। सभी जिला मुख्यालयों और राजधानी रायपुर, नया रायपुर अटल नगर में स्थित सरकारी भवनों पर रोशनी की जाएगी। इस बारे में प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

इधर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर साल विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।आपको बता दें 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से अलग करके छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया था। छत्तीसगढ़ 1 लाख 35 हजार 190 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला है। और ये भारत का 10वां सबसे बड़ा राज्य है। छत्तीसगढ़ में धान की पैदावार अधिक मात्रा में होती है। इसलिए इसको धान का कटोरा कहा जाता है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang