Thursday, April 18, 2024

CG : भेंट मुलाकात के चौथे दिन की झलकियां और घोषणाएं ; पत्रकार भवन, विश्राम गृह, ITI की घोषणा ; सीएम बघेल ने किया कई कार्यालय का निरीक्षण : देखें


रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से भेंट-मुलाकात करने बीते 4 मई से दौरे पर निकले हैं। भेंट-मुलाकात में वे प्रत्येक विधानसभा के 3 गांवों का दौरा कर रहे हैं और इन तीनों में से किसी एक गांव में रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं। जहां एक ओर वे पीड़ित, बीमार लोगों के प्रति उदारता का भाव रखते हुए उनकी मदद कर रहे हैं तो साथ ही शासकीय कामकाज में लापरवाही, योजनाओं का उचित क्रियान्वयन न कर पाने और जनता के कामों में लेट-लतीफी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति सख़्त रुख दिखाते हुए उन पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है। इस भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, यहां लोगों के बीच जाकर स्वयं अपनी बात रख रहे हैं और उनकी बात सुन रहे हैं। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान उनकी सरलता और अपनत्व भाव लोगों का दिल जीतने का काम कर रही है। भेंट-मुलाकात के चौथे दिन सीएम भूपेश बघेल ने 4 गावों (प्रतापपुर, कुदरगढ़, बिहारपुर, लटोरी) का दौरा किया।

देखिए झलकियां

पत्रकार सहायता राशि बढ़ाए जाने पर प्रतापपुर पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत व सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने पत्रकार भवन के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर में शिव मंदिर में दर्शन किए, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर में मरीजों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम कुदरगढ़ में माता बागेश्वरी देवी के दर्शन किए, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया। पीडीएस के हितग्राहियों से समय पर राशन, और राशन की मात्रा को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अपने सामने चावल तौल कराया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कुदरगढ़ की पहाड़ियों के मध्य महुआ पेड़ के नीचे चौपाल लगाई। मुख्यमंत्री के सामने गइईपारा निवासी हरिलाल ने गईईपारा से राशन के लिए कुदरगढ़ तक आने में होने वाली समस्या की जानकारी दी तो मुख्यमंत्री ने गइईपारा को घुइडी पंचायत राशन दुकान से जोड़ने कहा।

हादसे में पति को खो चुके दिव्या कुशवाहा को 4 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा। मुख्यमंत्री बघेल हिम्मत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मार्शल आर्ट, मलखम्ब और योग की ट्रेनिंग ले रही साहसी बालिकाओं से रूबरू हुए।

मुख्यमंत्री के सामने बालिकाओं ने रोप मलखम्ब योग का रोमांचक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने बच्चियों की मांग पर बिहारपुर में सर्वसुविधायुक्त मलखम्ब एकेडमी बनाये जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बिहारपुर में ग्रामीण श्री भोपाल सिंह के घर उनके साथ पालथी मार पंगत में बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने बिहारपुर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री भोपाल सिंह के परिवारजनों से मुलाकात, और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राजकुंवर को अपनी ओर से सम्मान स्वरूप साड़ी भेंट की।

परिवार की बच्ची आरती की मांग पर कहा, स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा।

भोपाल सिंह की मांग पर कहा आदिवासी बालिका छात्रावास, स्वामी आत्मानंद स्कूल, मिनी स्टेडियम बनेगा।

किसानों ने मुख्यमंत्री को किसानों के हित में लिये गए फैसलों के लिए धन्यवाद दिया और

उपहार स्वरूप मुर्रा लड्डू, चना, मूंगफली, उबला शक्करकंद और गुड़ मुर्रा भेंट किया। मुख्यमंत्री से मिलने खूबसूरत परिधान में आईं छोटी बच्चियां, मुख्यमंत्री ने बच्चियों को आगे बुलाया।

लटोरी के जनचौपाल में सूरजपुर से आई आंचल साहू ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि महतारी दुलार योजना के माध्यम से उसकी पढ़ाई हो सकेगी।

पत्रकार संघ भटगांव ने प्रेस क्लब के लिए जमीन प्रदान करने मांग की। मुख्यमंत्री ने 10 प्रतिशत जमीन जमाकर जमीन आवंटन की बात कही।

भटगांव के युवाओं ने आर्मी भर्ती परीक्षा आयु में छूट की मांग की। इसके लिए रक्षा मंत्री को पत्र लिखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं की मांग पर रक्षामंत्री को पत्र लिखने का ने आश्वासन दिया।

रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी के शिकार महिलाओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जांच कराकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही।

ग्राम पलमा की सुश्री परवीन बानो ने पिता द्वारा लिए कृषि ऋण को पटाने में असमर्थता जताते हुए बैंक प्रबंधक द्वारा ऋण भुगतान के लिए दबाव बनाने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के निर्देश दिए।

विश्वकर्मा समाज भटगांव बरपारा में मंगल भवन के लिए 10 लाख रुपये अनुदान की घोषणा ।

चंदरमेहड़ा के यश पांडे पिता योगेश पांडे को हृदय रोग के इलाज के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा।

देखिए सीएम भूपेश बघेल की घोषणाएं

प्रतापपुर 

  •     प्रतापपुर में पत्रकार भवन के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति।
  •     गिरजापुर में सिंचाई बांध का वेस्टवियर का होगा निर्माण।
  •     श्रीमती दिव्या कुशवाहा को जीवनयापन के लिए 4 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा।

कुदरगढ़ 

  •     कुदरगढ़ में मां बागेश्वरी देवी के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेगा रोप-वे।
  •     कुदरगढ़ में विश्राम गृह की घोषणा।
  •     कुदरगढ़ में उपस्वास्थ्य केंद्र और पुलिस चौकी भवन की घोषणा।
  •     रगदा (कुसमुसी) गोबरी नाला में पुल निर्माण की घोषणा।
  •     कुदरगढ़ के गड़ईपारा के निवासियों को ग्राम पंचायत घुईडीह के राशन दुकान से जोड़ने की घोषणा।

बिहारपुर 

  •     जून तक बिहारपुर रोड गुणवत्ता पूर्ण बनेगा।
  •     बच्चियों की मांग पर बिहारपुर में सर्वसुविधायुक्त मलखम्ब एकेडमी बनाने की  घोषणा।
  •     बिहारपुर में आदिवासी बालिका छात्रावास बनेगा।
  •     बिहारपुर में स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलेगा।
  •     बिहारपुर में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा।
  •     बिहारपुर के 24 गांवों के क्लस्टर में नल जल योजना के लिए 24 करोड़ रूपए की मंजूरी।
  •     बिहारपुर में बिजली विभाग के परीक्षण उपरांत विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना होगी।
  •     रकसगंडा को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित।
  •     बिहारपुर मुख्य सड़क मार्ग का किया जाएगा निर्माण।
  •     बिहारपुर में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं की मांग पर कन्या छात्रावास की घोषणा।
  •     बिहारपुर में आईटीआई की घोषणा।
  •     बिहारपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और एटीएम खोलने की घोषणा।
  •     खारपाथर हाईस्कूल का होगा हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।
  •     शिवनंदनपुर (विश्रामपुर) में आईटीआई की घोषणा।
  •     बिहारपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल की घोषणा।

लटोरी  

  •     भैयाथान के ग्राम बतरा में स्वामी आत्मनन्द स्कूल की घोषणा।
  •     भैयाथान में आरईएस का अनुविभागीय कार्यालय की घोषणा।
  •     लटोरी के हायर सेकेंडरी स्कूल में एग्रीकल्चर संकाय शुरू होगा।
  •     लटोरी में लो वोल्टेज के निराकरण के लिए 33/11 केवी का विद्युत सब स्टेशन की घोषणा।

भटगांव 

  •     भटगांव उपतहसील से पूर्ण तहसील की घोषणा।
  •     ग्राम पंचायत सिलफिलि में कोल्ड स्टोरेज बनेगा।
  •     बरपारा में विश्वकर्मा समाज के मंगल भवन के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा।
  •     ग्राम चंदरमेहड़ा निवासी यश पांडे पिता श्री योगेश पांडे को हृदय रोग के इलाज के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा।
spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang