Tuesday, March 19, 2024

CG : जशपुर में तेज रफ्तार गांजे से भरी कार ने दुर्गा विसर्जन की झांकी में भीड़ को रौंदा, 1 की मौत, कई की हालत नाजुक


जशपुर : जिले के पत्थलगांव इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई हैं। जशपुर के पत्थलगांव में करीब 150 लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। कार की टक्कर से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर है। कार में गांजा भरा हुआ था और तस्कर इसे ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे। घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन की झांकी निकाली जा रही थी। झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान भीड़ के बीचों बीच एक तेज रफ्तार कार घुस गई और कई लोगो को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। तेज रफ्तार कार के कुचलने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकि घायलों का इलाज जारी है।

मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस का कहना है कि कार में सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक का बबलू विश्वकर्मा है और दूसरे का नाम शिशुपाल साहू है। पुलिस ने बताया कि यह दोनों मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। यह दोनों छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रहे थे। उसी वक्त रायगढ़ रोड पर झांकी निकल रही थी। हालांकि इतनी भीड़ होने के बावजूद कार की रफ्तार कम न करना कई सवाल पैदा करता है। पुलिस का कहना है कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

काफी मशहूर है पत्थलगांव जुलूस
बताया जा रहा है कि घटना पत्थलगांव थानाक्षेत्र की है। जशपुर के एसपी विजय अग्रवास ने एक समाचार चैनल के साथ बातचीत के दौरान बताया कि मामले में जांच की जा रही है। बताया जाता है कि यह घटना उस वक्त हुई जब पत्थलगांव में जुलूस निकल रहा था। पत्थलगांव का जुलूस काफी मशहूर है। लोग जुलूस के साथ गाते-बजाते हुए चल रहे थे कि अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और लोगों को कुचलते हुए निकल गई।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang