Friday, April 19, 2024

CG IPS ट्रांसफर : IG बीएन मीणा को मिली रायपुर रेंज की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी, हटाए गए ओपी पाल ; इन अफसरों का भी हुआ तबादला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने आईजी और डीआईजी का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। विभाग ने 4 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें आईपीएस बद्री नारायण मीणा, (भापुसे-2004) पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर, छ0ग0 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आईपीएस ओपी पॉल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल ऑपरेशन/एस0आई0बी0, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही आईपीएस राम गोपाल गर्ग, (भापुसे-2007) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज राजनांदगांव, छ0ग0 के पद पर पदस्थ किया गया है।

आईपीएस केएल ध्रुव, (भापुसे-2008) उप पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल अभियान, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला धमतरी, महासंमुद एवं गरियाबद, छ0ग0 का नक्सल विरोधी अभियान का पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा।

आदेश जारी
अफसरों का ट्रांसफर आदेश गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव की तरफ से जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक ओपी पाल और मीणा के अलावा दो और IPS हैं, इनके विभाग बदल दिए गए हैं। IPS राम गोपाल गर्ग को उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनंदगांव, IPS केएल ध्रुव को जिला धमतरी महासमुंद गरियाबंद का नक्सल विरोधी ऑपरेशन का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang