Friday, April 19, 2024

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में आज से “मोर महापौर मोर द्वार” अभियान की शुरुआत, अपनी समस्याएं डायरेक्ट महापौर को बताएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार यानी आज से निगम का बड़ा अभियान मोर महापौर, मोर द्वारा जोन-1 और जोन-8 के एक-एक वार्डों से शुरू हो रहा है। मेयर एजाज ढेबर सुबह 9 से 11 बजे तक फोन पर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 11 बजे निगम का अमला मौके पर पहुंचकर उन समस्याओं का निराकरण करेंगे।

महपौर खुद टीम के साथ वार्ड का दौरा भी करेंगे। अभियान के लिए खासतौर पर बस तैयार की गई है। जनप्रतिनिधि और निगम के अफसर इसमें सवार होकर संबंधित वार्ड में पहुंचेंगे और वहां लोगों की शिकायतें दूर की जाएंगी।

27 जून यानी सोमवार को संत कबीर दास वार्ड के शासकीय मिडिल स्कूल गोगांव तथा पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड के कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गार्डन में शिविर लगेगा। इन वार्डों से संबंधित लोग अपनी समस्याओं के लिए मोबाइल नंबर 9111666201 या 9301953201 पर सीधे महापौर से चर्चा कर सकेंगे।

लोग अपनी मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, साफ-सफाई, सड़क, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आश्रय निर्माण, संधारण कार्य, नल कनेक्शन, भवन अनुज्ञा, अवैध निर्माण संबंधी, मतदाता सूची आदि सेवाओं के संबंधित मामलों की चर्चा कर सकेंगे और उनका निराकरण पा सकेंगे।

शहर के सभी 70 वार्डों में 27 जून से 5 अगस्त 2022 मोर महापौर, मोर द्वार का आयोजन होगा। नगर निगम के अलावा शासकीय विभागों जैसे स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण, चिकित्सा, राजस्व आदि से जुड़ी सुविधाएं आमजनों तक त्वरित पहुंचाने के निर्देश संबंधित शासकीय विभागों के अधिकारियों को दिये गए हैं।

इस महीने होने वाले शिविर
28 जून – सुबह 11 बजे से बाल गंगाधर तिलक वार्ड, दोपहर 2.30 बजे से डा. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड। 29 जून सुबह 11 बजे नेताजी कन्हैया लाल बाजारी, दोपहर 2.30 बजे दानवीर भामाशाह। 30 जून- सुबह 11 बजे रामकृष्ण परमहंस वार्ड, दोपहर 2.30 बजे ठक्कर बापा वार्ड में शिविर लगेगा।

तत्काल निराकरण करने का आदेश
महापौर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश देंगे व चिन्हित समस्याओं के संबंध में एमआईसी सदस्यगणों, संबंधित वार्ड पार्षद, संबंधित निगम अधिकारियों के साथ वार्ड के समस्याग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे।

जोन-1 के संत कबीर दास वार्ड-3 के शासकीय मिडिल स्कूल गोगांव में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा जोन-8 के पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड-2 के कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गार्डन परिसर में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। उक्त दोनों वार्ड के बारे में कोई भी व्यक्ति 27 जून को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक फोन पर महापौर से चर्चा कर सकेंगे।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang