Friday, March 29, 2024

छत्तीसगढ़ : बारदाना संकट के बिच आज से शुरू हुआ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसानों में उत्साह


रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से धान तिहार शुरू हो रहा है। आज से पूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इसे लेकर किसानों में बड़ा उत्साह है। कुल 22 लाख 66 हजार रजिस्टर्ड किसानों से 2 हजार 3 सौ 99 सहकारी समितियों से धान की खरीदी की जाएगी।

अनुमान है कि इस बार किसानों से रिकॉर्ड 105 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होगी। इसके लिए 88 नए खरीदी केंद्र भी बनाए गए हैं। वहीं अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम राज्य की सीमाओं पर चौकसी करेगी।

1156 बोरी धान जब्त

पेंड्रा जिला प्रशासन ने धान खरीदी के पहले बीती रात 5 जगहों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान 1156 बोरी धान जब्त किया है। कालाबाजारी की आशंका पर टीम ने एक के बाद एक 5 जगहों में कार्रवाई कर इसका खुलासा किया। इनमें देवरी कला में एसडीएम ने 170 बोरी धान पकड़ा। इसके अलावा कोटमी कला में 165 बोरी, कोटमी में 310 बोरी और बचरवार में दो स्थानों पर 511 बोरी धान जब्त किया है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang