Friday, March 29, 2024

CG के लोगों ने देखी आंध्र प्रदेश की संस्कृति, डी पुरंदेश्वरी ने तेलगु में दिया भाषण

जगदलपुर 25 जनवरी 2023: छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार की शाम भाजपा का ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा राज्य से भी नेता और समाज के सदस्य शामिल हुए। पूरा कार्यक्रम आंध्र प्रदेश की संस्कृति पर ही आधारित था। साथ ही नेता से लेकर समाज के लोग आंध्र प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा धारण किए हुए थे। कार्यक्रम के माध्यम से बस्तर के लोग आंध्र प्रदेश की संस्कृति से रूबरू हुए।

इस कार्यक्रम में BJP की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय, समेत पूर्व मंत्री केदार कश्यप, महेश गागड़ा समेत अन्य भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान डी पुरंदेश्वरी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तेलगु में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि, देश के हर राज्य के लोग एक दूसरे राज्य की कला और संस्कृति से रूबरू हों। एक दूसरे को समझे। इसी उद्देश्य से एक भारत श्रेष्ठ भारत की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि, जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से मिली और अपनी बातें रखी।

प्रदेश संयोजक बोले- पूरा भारत एक समान

एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रदेश संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि, जिस तरह से पूरे देश में जातिवाद और क्षेत्रवाद फैलाया जा रहा है। इसको लेकर हम एक संदेश देना चाहते हैं कि, पूरा भारतवर्ष एक है। चाहे हम किसी भी प्रांत में रहे और भाषा का उपयोग करें। हम सब एक हैं। उन्होंने कहा कि, इस कार्यक्रम में छ्त्तीसगढ़ के अलावा, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से भी लोग पहुंचे थे।

सांस्कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। आंध्र प्रदेश के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पारंपरिक नृत्य किया। साथ ही छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने यहां की परंपरा को नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। इसके आंध्र प्रदेश के फेमस करीब 10 प्रकार से ज्यादा पकवान बनवाए गए थे। बस्तर के लोगों ने आंध्र के फूड का भी स्वाद लिया।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang