Saturday, April 20, 2024

CG : मैनपाट महोत्सव में पुलिस ने दर्शकों पर भांजी लाठी, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के परफॉर्मेंस के दौरान हुआ हंगामा

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के मैनपाट के रोपाखर जलाशय में 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आगाज 12 फरवरी हो गया है जो 14 फरवरी तक चलेगा। मैनपाट महोत्सव में नामचीन भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने प्रस्तुति दिया। वहीं उनके प्रस्तुति के समय भोजपुरी गीत पर जमकर झूम उठे।

इस बीच कुछ दर्शकों और पुलिस के बीच बहसबाजी भी हो गई। देखते ही देखते मामला इस कदर बिगड़ गया ​कि दर्शकों और पु​लिस के बीच झड़प हो गई। मामला शांत करने के लिए सरगुजा पुलिस को लाठी चार्ज किया। वहीं लाठी चार्ज करने के बाद कुछ दर्शक काफी भड़क उठे और पुलिस और दर्शकों के बीच भारी झगड़ा शुरू हो गया।

वहीं पुलिस और दर्शकों के झड़प देख खेसारी लाल यादव नाराज हो गए और अपनी प्रस्तुति समाप्त कर मैनपाट महोत्सव से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। अम्बिकापुर SDM अजय त्रिपाठी ने दर्शकों को समझाया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

बता दें कि पुलिस और दर्शकों के बीच झड़प इतना बढ़ गया कि दर्शकों ने कुर्सी फेंकना शुरू कर दिया तो वहीं पुलिस भी दर्शकों के ऊपर कुर्सी फेंकती नजर आयीं। वहीं पुलिस और दर्शकों के बीच झड़प को देखकर खुद भोजपुरी कलाकर खेसारी लाल यादव अपनी कार्यक्रम को छोड़ पुलिस प्रशासन को समझाते हुए नजर आए।

बहरहाल पूरे मामलें में जिम्मेदारों ने कैमरें के सामने कुछ भी कहने से बचते नजर आए। लेकिन पुलिस और दर्शकों के बीच के होते झड़प का वीडियो कैमरें में रिकॉर्ड हो गया। अब देखने वाली बात यह होगी कि मैनपाट महोत्सव में और भी होने वालें कार्यक्रमों में पुलिस और जिला प्रशासन किस तरह से शांति व्यवस्था बनाएं कर पाती है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang