Tuesday, April 16, 2024

छत्तीसगढ़ : भिलाई नगर निगम के पांचों जोन में कांग्रेस का अध्यक्ष, इस जोन में टॉस से हुआ फैसला


भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के पांच जोन में से चार में चुनाव और एक जोन में सभापति स्वयं को मिलाकर सभी जगह कांग्रेस का कब्जा हो गया है। चारों जोन में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भाजपा के प्रत्याशियों को हराकर जीत का सेहरा अपने सिर सजाया।

जोन क्रमांक एक नेहरू नगर में चुनाव नहीं कराया गया है। यहां निगम के अधिनियम के मुताबिक निगम के सभापति बंटी गिरिवर साहू पदेन अध्यक्ष हैं। इसके अलावा शेष चार जोन में बुधवार को विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। सभी जगह सुबह से कांग्रेस और भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर 2 बजे तक सभी जोन के रिजल्ट एक-एक कर सामने आ गए। दैनिक भास्कर के अनुसार :-

जोन दो वैशाली नगर से जीते रामानंद मौर्य, 2 वोट से हुआ

जोन-2 वैशालीनगर में पहले से ही कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत दिख रही थी। इस जोन में भाजपा के 6, कांग्रेस के 5 और 2 निर्दलीय पार्षद थे। वार्ड 19 के निर्दलीय पार्षद रामानंद मौर्या ने कांग्रेस जॉइन कर अपनी दावेदारी पेश की। उन्हें कुल 8 वोट मिले वहीं भाजपा के संतोष मौर्य को 6 वोट से ही संतोष करना पड़ा। जोन दो से अध्यक्ष बनाए जाने और जीतने के बाद मौर्य ने भिलाई नगर विधायक का धन्यवाद दिया कि उन्होंने उसे यह जिम्मेदारी दी।

जोन 3 के अध्यक्ष बने संतोष नाथ सिंह

भिलाई नगर निगम का जोन-3 मदर टेरेसा नगर काफी बड़ा जोन है। इसके अंतर्गत 13 पार्षद आते हैं। 13 पार्षदों में से 6 भाजपा के पास, कांग्रेस के पास 4 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। निर्दलियों में 2 पार्षद इंजीनियर सलमान और जलांधर सिंह ने कांग्रेस को पहले ही समर्थन दे दिया है। कांग्रेस ने यहां से संतोष नाथ सिंह व भाजपा ने विनोद चेलक को प्रत्याशी बनाया था। यहां कांग्रेस प्रत्याशी संतोष नाथ सिंह को 8 वोट मिले। उन्हें मदर टेरेसा नगर जोन का अध्यक्ष घोषित किया गया।

टॉस ने फिर धोखा दिया भाजपा को

जोन क्रमांक 4 खुर्सीपार शिवाजी नगर में अध्यक्ष का निर्वाचन अत्यंत रोचक रह। इस जोन में भाजपा व कांग्रेस के 7-7 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इसलिए इस जोन पर सभी की नजर थी। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र यादव को 7 वोट व भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह को 7 वोट मिले। मुकाबला बराबरी पर रहने के कारण यहां टॉस से फैसला किया गया। टॉस ने एक बार फिर भाजपा को धोखा दिया और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस तरह कांग्रेस ने भिलाई निगम के सभी 5 जोन में अपने अध्यक्ष बनाएं।

जोन 5 से निर्विरोध अध्यक्ष बने चौधरी

जोन-5 टाउनशिप में कांग्रेस का अध्यक्ष बनना पहले से तय था, क्योंकि यहां कुल 14 पार्षद में से कांग्रेस के 13 और भाजपा का मात्र 1 पार्षद ही था। ऐसे में यहां भाजपा ने अपनी ओर से कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया। इसके चलते वार्ड 57 के कांग्रेस पार्षद राजेश चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। कांग्रेस ने राजेश चौधरी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया और सभी पार्षदों ने इनका समर्थन किया।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang