Tuesday, April 16, 2024

CG : स्वस्थ हुआ राहुल, जांजगीर-चांपा के कलेक्टर और SP खुद लेने पहुंचे बिलासपुर ; 100 घंटे से ज्यादा 60 फीट गहरे बोरवेल में फंसा था बच्चा

बिलासपुर, जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में 100 घंटे से ज्यादा 60 फीट गहरे बोरवेल के लिए किए गए गड्ढे में फंस कर घायल हुआ राहुल साहू अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है। उसे शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।

घर लौटने की खुशी में उसके गांव में जश्न की तैयारी है। वहीं राहुल को विदा करने बड़ी संख्या में अस्पताल स्टाफ पहुंचा था। अस्पताल की तरफ से उसे गिफ्ट भी दिया गया है। जांजगीर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल खुद जांजगीर से बिलासपुर राहुल को लेने पहुंचे थे। इस दौरान बिलासपुर प्रशासन और स्थानीय नेता भी मौजूद थे। बिलासपुर प्रशासन की तरफ से भी राहुल को गिफ्ट दिया गया है।

राहुल पिछले कुछ 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती था। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसने ठीक होने के बाद डॉक्टरों के साथ खूब मस्ती भी की है। उसका नया वीडियो भी सामने आया था। नए वीडियो में वह बॉल के ऊपर बैठकर कूदता नजर आ रहा था। 10 वर्षीय राहुल साहू अब बिना सहारे के चलने भी लगा है।

अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ ही फीजियोथैरेपिस्ट लगातार राहुल के इलाज में जुटे थे। फीजियोथेरैपी का ही नतीजा है कि वह अब एकदम ठीक हो गया है और पहले की तरह मस्ती करने लगा है। राहुल 10 जून को उसके घर के पीछे बने बोरवेल के गड्‌ढे में गिर गया था। इसके बाद से वह लगभग 4 दिनों तक अंदर ही फंसा रह गया था। करीब 106 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका था।

खबरें ये भी पढ़ें : 

देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन : मां की ममता, लोगों की दुआएं… 104 घंटे के बाद 80 फीट के बोरवेल से बाहर आया राहुल

CG : राहुल साहू की तबीयत में आया सुधार, 100 घंटे से ज्यादा बोरवेल में फंसा रहा था मासूम ; CM बघेल ने ट्वीट कर कहीं ये बात

CG : राहुल को सुरक्षित निकालने वाली टीम को CM बघेल ने किया सम्मानित ; देश के सबसे बड़े बोरवेल रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री

CG : CM भूपेश से मिलकर राहुल की माँ हुईं भावुक, कहा- आप सब मेरे लिए भगवान ; सरकार उठाएगी राहुल की पढ़ाई का खर्च

 

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang