Friday, March 29, 2024

CG : रायपुर में गणेश विसर्जन के लिए रास्ता तय, लाखेनगर से एक तरफ़ा होगा रास्ता ; खारुन नदी में नहीं होगा विसर्जन, कुंड में व्यवस्था

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणेश पर्व में इस बार भव्य झांकियां शहर में देखने को मिल सकती हैं। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा रास्ता तय कर दिया गया है। समितियों के साथ इसे लेकर जल्द ही एक बैठक कर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त भी तय करेगा। तय रूट के अनुसार झांकियां शारदा चौक की तरफ से निकलेंगी, वहीं लाखेनगर से महादेव घाट रिंग रोड तक एक तरफा यानी वन वे ट्रैफिक रहेगा।

रायपुर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी ने निगम के तीनों अपर आयुक्तों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस समिति में अधीक्षण अभियंता बीआर अग्रवाल, नगर निवेश सहायक अभियंता निशीकांत वर्मा, जोन 8 कमिश्नर अरुण ध्रुव, जोन 6 कमिश्नर नेतराम चंद्राकर, उपायुक्त स्वास्थ्य एके हालदार एवं कार्यपालन अभियंता जल बीएल चंद्राकर शामिल हैं। ये अफसर विसर्जन की व्यवस्था संभालेंगे।

जिला प्रशासन ने ये साफ कर दिया है की खारुन नदी में किसी भी हालत में मूर्तियों का विसर्जन नही होगा। नदी के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड में नगर निगम गणेश विसर्जन का बंदोबस्त कर रहा है। प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए 9 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रशासनिक अमला मौजूद रहेगा। जोनवार प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सभी जोन कमिश्नरों, जोन कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, समयपालों, श्रमिकों की ड्यूटी लगाई है। महादेव घाट पर पुलिस और निगम के अफसरों के लिए पंडाल, लाइट, माइक, इमरजेंसी के लिए गोताखोर और मेडिकल टीम का बंदोबस्त किया जा रहा है।

यहां से गुजरेगी विसर्जन झांकी

10 या 11 सितंबर को शहर में झांकी निकाली जा सकती है। इनमें शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाएं होंगी। राजनांदगांव और दुर्ग से भी झांकियां शामिल होंगी। झांकियां शारदा चौक से शुरू होंगी। शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लिलि चौक, लाखेनगर, सुंदर नगर, महादेव घाट रिंग रोड होते हुए रायपुरा महादेव घाट के पास निर्मित विसर्जन कुंड स्थल में जाकर विसर्जित की जाएंगी। लाखेनगर चौक से महादेव घाट रिंग रोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang