Saturday, April 20, 2024

VIDEO : राज्यसभा हंगामे पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रो पड़ी दो महिला सांसद, साय ने कहा सांसदों के दुर्व्यवहार से बदनाम हुआ छ.ग.


रायपुर : कांग्रेस भवन में आज महिला सांसद फफक-फफक कर रो पड़ी। प्रेस कांफ्रेंस में राज्य सभा के हंगामे एमएलको लेकर चर्चा के दौरान सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेता रो पड़ी। इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद थे। राज्यसभा में पिछले दिनों पेगासास और अन्य मुद्दों को लेकर हुए हंगामे के दौरान मार्शलों की महिला सांसद के साथ धक्का-मुकी का जिक्र करते हुए छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम रो पड़ी।

देखिए वीडियो

छाया वर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह देश को बर्बाद कर रहे हैं। हंगामे के दौरान की वीडियो को एडिट कर वायरल किया गया और महिला सांसदों को बदनाम किया जा रहा है। छाया वर्मा ने कहा कि भाजपा साजिश के तहत उन्हें और फूलोदेवी नेताम को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। छाया वर्मा ने भाजपा सांसदों पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि जिन सांसदों ने राज्यो को अपने निधि की राशि देने के बजाय केंद्र को अपना पैसा दिया, वो उन पर आरोप लगा रहे हैं।

वहीं राज्यसभा में हुई घटना का जिक्र करते हुए फूलोदेवी नेताम भी रो पड़ी। उन्होंने कहा कि सदन में चर्चा नहीं कराया गया, जबरदस्ती सदन की कार्यवाही को पहले खत्म कर दिया गया, जब उनलोगों ने इसका विरोध किया, चर्चा कराने की मांग सरकार से की तो मार्शलों को भेजकर उनके साथ धक्का-मुकी करायी गयी । फूलोदेवी नेताम ने कहा कि सदन में काफी पुरूष मार्शल भी थे। उन्होंने कहा कि सदन में धक्का-मुकी की वजह से उन्हें काफी चोट भी आयी।

BJP प्रदेश अध्यक्ष साय का बयान, महिला सांसदों के दुर्व्यवहार से बदनाम हुआ छत्तीसगढ़

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि BJP विपक्ष की भूमिका करने में एक्सपर्ट है, हमारे पास राज्य सरकार के खिलाफ पर्याप्त मुद्दे हैं, जिनको लेकर सड़क पर लडाई लड़ी जाएगी। इसके अलावा विष्णु देव साय ने नए जिलों के गठन को लेकर कहा कि नए जिलों से प्रशासनिक कसावट आती है, हमारी सरकार ने भी 11 जिले बनाए थे, यह सरकार ढाई साल में पूरे मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

वहीं विष्णुदेव साय ने दो महिला सांसदों के दुर्व्यवहार पर कहा है कि दो महिला सांसदों के दुर्व्यवहार से छत्तीसगढ़ बदनाम हुआ है, नारी जाति भी बदनाम हुई है, मेरी नजर में वह दिन देश के संसद के इतिहास का सबसे काला दिन था।

वहीं विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार के ढाई- ढाई साल वाली बात को स्पीकर चरणदास महंत ने सत्य करार दिया है, कांग्रेस में आपसी राजनीतिक खींचतान है। बता दें कि BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, धरमलाल कौशिक पेंड्रा-मरवाही पहुंचे हैं, यहां वे सहकारिता एवं किसान संगोष्ठी बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ ही विधायक रजनीश सिंह और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद हैं।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang