Thursday, April 18, 2024

CG : 35 साल की महिला और 17 साल के लड़के का था संबंध, शादी की बात आई तो लड़के ने सुनाई ये कहानी, अब रेप का केस दर्ज


जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। यहां 35 साल की महिला का 17 साल के लड़के पर दिल आ गया। दोनों के बेमेल उम्र का प्यार शारीरिक संबंध तक पहुंचा, दोनों में कई बार शारीरिक संबंध बना, लेकिन जब महिला ने शादी का दवाब बनाया, तो लड़के ने खुद को मरा हुआ बता दिया। आशिकी का ये गजब किस्सा जशपुर के बगीचा का है, जहां 35 साल की एक महिला को मोबाइल के मिस्ड कॉल से सरगुजा के रहने वाले 17 साल के लड़के से बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गया।

महिला का आरोप है कि लड़के ने उससे शादी की बात कही और फिर महिला और लड़के के बीच शारीरिक संबंध बनने शुरू हो गये। लड़के ने कई बार महिला से संबंध बनाये, इस दौरान जब महिला ने शादी की बात कही तो लड़के ने टालमटोल शुरू कर दिया। इसी दौरान लड़के ने महिला से बात बंद कर दी।

कुछ दिन बाद आरोपी लड़के ने दोबारा से महिला को फोन किया और बताया कि जिस लड़के से उनकी बात होती थी, उसकी मौत हो गयी है। वो उसका छोटा भाई है। छोटा भाई बनकर युवक ने महिला से फिर से बात करना और नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। इसी दौरान महिला ने अपने स्तर से जानकारी जुटाई तो लड़के के झूठ का पता चल गया।

लड़की को मालूम चल गया कि लड़का झूठ बोल रहा है, वो मरा नहीं है, बल्कि जो लड़का छोटा भाई बनकर उससे बात कर रहा है, वो वहीं पहले वाला लड़का है। महिला ने इसके बाद दोबारा से लड़के पर शादी का दवाब बनाना शुरू कर दिया, लेकिन लड़का नहीं माना। जिससे महिला ने नाराज होकर लड़के के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। फिलहाल लड़के को गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह में भेज दिया गया है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang