Thursday, April 18, 2024

छत्तीसगढ़ : बेमतेरा के स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत, खेलते समय बिच्छू के काटने से गई जान ; CM बघेल ने जताया दुख

बेमतेरा : बेमतेरा के एक स्कूल में एक दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई हैं। खेलने के दौरान  उसे एक बिच्छू ने काट लिया। जिसके बाद से वह दर्द के मारे परेशान थी। फिर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर के अस्पताल में भेजा जा रहा था। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला बंधी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, 8 साल की दिव्या मंडावी यहां बंधी गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा-2वीं की छात्रा थी। वह रोज की तरह बुधवार को भी स्कूल गई थी। स्कूल में लंच का वक्त हुआ था तो वह अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। उसी वक्त बिच्छू ने उसे काट लिया था।

बिच्छू के काटने के बाद वह जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद बच्चों ने टीचरों को इस बारे में बताया था। बाद में उसे पहले पास के दाढ़ी अस्पताल ले जाया गया था। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां भी जब उसकी हालत ठीक नहीं हुई तो उसे रायपुर रेफर किया गया था। दिव्या को रायपुर ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उसकी और तबीयत बिगड़ गई। फिर उसे सिमगा के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएम भूपेश ने जताया दुख

घटना की जानकारी गुरुवार को सामने आ सकी है। इधर, घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को छात्रा के परिजनों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं। इसके बाद दिव्या के परिजनों को एक लाख रुपए की सहायता राशि तुरंत दी गई है। ये भी बताया गया है कि सरकारी योजना के तहत बच्ची के परिजनों को जल्द ही 4 लाख रुपए और दिए जाएंगे।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang