Thursday, March 28, 2024

​​​​​​​छत्तीसगढ़ : बिलासपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके बसंत शर्मा का निधन, इलाज के दौरान हार्ट अटैक से अस्पताल में मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के चलते एक और कांग्रेस नेता बसंत शर्मा (55) का निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार तड़के उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बसंत शर्मा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके थे और शहर के DLS कॉलेज के चेयरमैन भी थे। वे कई बार पार्षद भी रह चुके थे।

पहले उनके DSP भाई का भी संक्रमण से निधन हुआ
बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले ही बसंत शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता बसंत शर्मा के DSP भाई का भी कुछ माह पहले संक्रमण से निधन हो चुका है।

19 दिन में तीसरे कांग्रेस नेता की मौत
प्रदेश में 19 दिनों के दौरान तीसरे कांग्रेस नेता की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इससे पहले 6 अप्रैल को गरियाबंद में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर का निधन हुआ था। वह असम चुनाव प्रचार से लौटी थीं। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 10 अप्रैल को गरियाबंद में ही छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजू ठाकुर का निधन हो गया।

बिलासपुर प्रदेश का तीसरा सबसे संक्रमित जिला
बिलासपुर में पहली बार एक्टिव केस 10 हजार के पार हो गए। यह छत्तीसगढ़ का तीसरा जिला बन गया है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। रायपुर पहले, दुर्ग दूसरे नंबर पर है। शनिवार को फिर नया रिकॉर्ड बना है। संक्रमण काल में पहली बार सबसे ज्यादा 1424 लोग संक्रमित मिले। जिसके बाद मरीजों की संख्या 43745 पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में शहर के अस्पतालों में 64 मरीजों ने दम तोड़ा है। इन्हें मिलाकर अप्रैल के 24 दिन में 621 लोगों की मौत हुई है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang